फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy preview: england vs sri lanka

चैंपियंस ट्रॉफी : जीता इंग्लैंड तो सेमीफाइनल में मिलेगी जगह

Wed, 12 Jun 2013 10:27 PM IST
लंदन
लंदन Updated Wed, 12 Jun 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
champions trophy preview: england vs sri lanka

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप ए का अपना पहला मुकाबला जीत चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ओवल में बृहस्पतिवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका मकसद यह मुकाबला जीतकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना होगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया था जबकि श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से एक विकेट से हार झेलनी पड़ थी।

इस लिहाज से जहां इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब खड़ी है तो श्रीलंका करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुका है।

इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक के नेतृत्व में टीम ने चैंपियंस ट्राफी में सफल आगाज किया है। पिछले मैच में टीम के बल्लेबाज इयान बेल ने बेहतरीन 91 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया था जबकि जोनाथन ट्रोट तथा रवि बोपारा ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड की खासियत यह भी है कि आवश्यकता पड़ने पर उसके निचले क्रम के बल्लेबाज भी टीम के लिए महत्वपूर्ण सहयोग करने में सक्षम हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंका एक बेहतरीन टीम है और उसके पास भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अच्छा क्रम है।

श्रीलंका ने अपना पिछला मुकाबला मात्र एक विकेट से गंवाया था जिससे साफ है कि यदि टीम अपनी गलतियों से सीखकर इंग्लैंड के खिलाफ् उतरे तो वह विपक्षी टीम को परास्त करने का दमखम रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed