फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Negligence in safety of players in Pakistan? More than 100 policemen refused duty

CT 2025: पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही? 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी से किया इनकार

Wed, 26 Feb 2025 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Feb 2025 09:43 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Champions Trophy: Negligence in safety of players in Pakistan? More than 100 policemen refused duty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Dawn.com
loader

विस्तार

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का लिया संज्ञान

Champions Trophy: Negligence in safety of players in Pakistan? More than 100 policemen refused duty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter
अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, 'जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।' हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया, लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही का मसला

Champions Trophy: Negligence in safety of players in Pakistan? More than 100 policemen refused duty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter
इससे अब खिलाड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही का मसला उठने लगा है। आईसीसी और पीसीबी ने खिलाड़ियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था, लेकिन पुलिसकर्मियों के काम नहीं करने पर अब अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। भारत ने सुरक्षा कारणों से ही पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था और टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है।

पीसीबी ने दर्शक के मैदान में घुसने पर संज्ञान लिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रावलपिंडी स्टेडियम में न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच के दौरान एक दर्शक के मैदान में घुसने से सुरक्षा घेरे को तोड़े जाने पर संज्ञान लिया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बयान में कहा गया है, 'एक जिम्मेदार संस्था के रूप में हमने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचीत की है जिन्होंने सभी स्थानों पर खेल के मैदान के आसपास सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने और प्रवेश नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।' इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा उसे पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Champions Trophy: Negligence in safety of players in Pakistan? More than 100 policemen refused duty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पीसीबी सुरक्षा एजेंसियों और स्थल अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा सके और उसे मजबूत किया जा सके। सोमवार को जिस व्यक्ति ने मैच के दौरान मैदान में अंदर घुसकर शतकवीर रचिन रविंद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed