फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy live: sri lanka vs new zealand

चैंपियंस ट्रॉफी: कांटेदार मुकाबले में कीवियों को मिली जीत

Sun, 09 Jun 2013 10:17 PM IST
कार्डिफ
कार्डिफ Updated Sun, 09 Jun 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
champions trophy live: sri lanka vs new zealand

चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला लो स्कोरिंग जरूर रहा लेकिन मैच में जबर्दस्त रोमांच दिखने को मिला। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर 81 गेंद शेष रहते एक विकेट से संघर्षपूर्ण जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन (4/43) की घातक गेंदबाजी के आगे टीम कुछ खास नहीं कर सकी और पूरी टीम 37.5 ओवर में 138 रन पर ही आउट हो गई।
विज्ञापन


जवाब में न्यूजीलैंड भी हिचकोले खाता रहा लेकिन 36.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। किवी टीम की ओर से नाथन मैककुलम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 2009 के बाद वनडे क्रिकेट में यह पहली जीत भी है।

शीर्ष क्रम रहा फ्लाप
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा जब ल्युक रोंची (7) शमिंडा इरंगा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद केन विलियम्सन (16), रॉस टेलर (0) और मार्टिन गुप्टिल (25) भी कुछ खास नहीं कर सके।

आक्रामक बल्लेबाज जेम्स फ्रेंकलिन (6) को दिलशान ने पगबाधा कर किवी टीम को गहरे संकट में डाल दिया। न्यूजीलैंड के छह विकेट 80 रन पर गिर चुके थे।

ऐसे में कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (18) ने नाथन मैकुलम (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन कप्तान को मलिंगा ने बोल्ड कर मैच में रोमांच ला दिया।

अंतिम जोड़ी ने दिलाई जीत
लो स्कोरिंग मुकाबले में नाथन ने श्रीलंकाई आक्रमण का जमकर सामना किया और 32 रन बनाए। लेकिन वह भी मलिंगा के शिकार बने।

न्यूजीलैंड जब लक्ष्य से पांच रन दूर था तभी उसका नौवां विकेट गिर गया। लेकिन अंतिम जोड़ी ने किवी टीम को निराश नहीं किया और टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा ही दिया।


श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने 34 रन देकर चार विकेट झटके। जबकि इरंगा को दो और रंगना हेराथ व दिलशान को एक-एक सफलता मिली।

पहली ही गेंद पर लगा झटका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा झटका लगा जब कुशल परेरा (0) काइल मिल्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

झटकों से उबरने की कोशिश में जुटे श्रीलंका को दूसरा झटका दिलशान तिलकरत्ने (20) के रूप में लगा जब छठे ओवर में मैक्लेनाघन ने बोल्ड कर चलता किया।

अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने (4) भी वापस पवेलियन लौट गए। वह दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौटने वाले डेनियल विटोरी की गेंद पर पगबाधा हुए। मिल्स ने दिनेश चांडीमल (0) को कैच आउट करा दिया।

मध्य क्रम भी बिखरा
टीम के शीर्ष क्रम के बिखरने के बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूल (9) और लाहिरू थिरिमने (9) भी मध्य क्रम में भी मजबूती नहीं दे सके। हालांकि एक छोर पर संगकारा ने मोर्चा संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से उन्हें बढ़िया साथ नहीं मिला।

संगकारा और दिलशान के अलावा थिसारा परेरा (15) ही दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आज कमाल की रही और गेंदबाजों ने लंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। मैक्लेनाघन के चार विकेट के अलावा मिल्स व नाथन मैकुलम ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। एक सफलता विटोरी के नाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed