{"_id":"cbde254e-d276-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-live-india-vs-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी : धवन के दूसरे शतक से शिखर पर भारत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी : धवन के दूसरे शतक से शिखर पर भारत
केनिंगटन ओवल (लंदन)
Updated Tue, 11 Jun 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के छठे मुकाबले में रवींद्र जडेजा (5/36) की जोरदार फिरकी और शिखर धवन (नाबाद 102) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेटों से पीट दिया।
विज्ञापन
बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट के ग्रुप बी में शामिल भारत की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद प्रवल हो गई है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विंडीज ने सधी पर धीमी शुरुआत की लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद उनकी बल्लेबाजी बिखर गई। कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में भारत ने 39.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी चौका मारने वाले धवन ने दिनेश कार्तिक (नाबाद 51) के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 109 रन जोड़े।
धवन का शानदार खेल जारी है और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में भी शतक जमाया। पहले मैच में धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोका था। धवन ने 107 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए।
भारत को मिली लगातार दूसरी बार शतकीय शुरुआत
पिछले मैच के शतकवीर शिखर धवन ने आज भी रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने संभलकर पारी की शुरुआत की और एक बार लय में आने पर तेजी से रन बनाने लेगे। रोहित ने 52 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया।
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। पिछले मैच में भी दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। हालांकि रोहित पचासा जमाने के बाद सुनील नारायन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद नारायन ने सौवां वनडे खेल रहे विराट कोहली (22) को बोल्ड कर चलता किया।
धवन ने फिर खेली बड़ी पारी
जल्दी-जल्दी दो विकेट खोने के बाद दिनेश कार्तिक को भी अंपायर ने कैच आउट दे दिया था। लेकिन कार्तिक ने डीआरएस लिया जो उनके पक्ष में गया। इसके बाद कार्तिक ने धवन के साथ पारी को तेजी से आगे बढ़ाया।
दूसरी ओर, धवन ने लगातार दूसरे मैच में लाजवाब पारी खेली। उन्होंने कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचाया।
भुवी ने दिलाई शुरुआती सफलता
इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी को उतरी विंडीज टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिस गेल (21) को स्लिप में कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। हालांकि गेल दूसरे ओवर में जीवनदान मिला था जिसका फायदा वह नहीं उठा सके।
गेल की नाकामी के बाद ओपनर जॉनसन चार्ल्स (60) ने जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने न सिर्फ अर्धशतक जमाया बल्कि डेरेन ब्रावो (35) के साथ 78 रनों की साझेदारी भी की। जडेजा ने चार्ल्स को पगबाधा कराया।
जडेजा ने इसके बाद दो और सफलता हासिल की। उन्होंने एम सैमुअल्स (1) और रामनरेश सरवन (1) को भी पवेलियन की राह दिखाई।
विंडीज का मध्य क्रम नाकाम रहा
आर अश्विन ने डेरेन ब्रावो (35) को स्टंप आउट कराकर विंडीज का पांचवां बल्लेबाज वापस पवेलियन भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर विंडीज का मध्य क्रम भी बिखेर कर रख दिया।
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ड्वेन ब्रावो (25) को जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (22) को इशांत शर्मा ने कैच आउट कराया तो जडेजा ने सुनील नारायन (2) को आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की। रवि रॉमपाल (2) को बोल्ड कर जडेजा ने अपनी पांचवीं सफलता हासिल की।
सैमी ने खेली धुआंधार पारी
वेस्ट इंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। चार्ल्स ने अपनी पारी में सात चौके व दो छक्के भी जमाए। अंतिम ओवरों में डेरेन सैमी (नाबाद 56) ने आतिशी अर्धशतक लगाते हुए टीम को दो सौ के पार पहुंचाया। सैमी ने 11वें नंबर के बल्लेबाज केमोर रोच (0) के साथ 10वें विकेट के लिए अविजित 51 रनों की साझेदारी की। रोच इस साझेदारी में खाता भी नहीं खोल सके। सैमी ने महज 35 गेंदों में 56 रन ठोक लिए।
भारतीय टीम में आज के मैच कोई बदलाव नहीं किया गया था। जबकि विंडीज टीम में एक बदलाव किया गया और दिनेश रामदीन की जगह डेरेन सैमी को रखा गया।