फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Jay Shah got angry over organizing the trophy trip to PoK, strongly condemned PCBs decision

Champions Trophy: पीओके में चैंपियंस ट्रॉफी की प्रस्तावित यात्रा पर BCCI का गुस्सा फूटा, कहा- ICC कार्रवाई करे

Fri, 15 Nov 2024 06:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Nov 2024 06:10 PM IST
सार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की यात्रा पीओके में आयोजित करने की घोषणा की कड़ी निंदा की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने पीसीबी के इस कदम पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Champions Trophy: Jay Shah got angry over organizing the trophy trip to PoK, strongly condemned PCBs decision
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की यात्रा पीओके में आयोजित करने की घोषणा की कड़ी निंदा की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने पीसीबी के इस कदम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने रखा है। इसके अलावा शाह ने क्षेत्रीय अखंडता और खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंताओं के मद्देनजर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

पीसीबी ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बता दें कि, गुरुवार को पीसीबी ने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी की यात्रा निकालने का फैसला किया। हैरानी की बात यह है कि यह यात्रा पीओके के इलाकों में निकाली जाएगी, जिसका आगाज 16 नवंबर से होगा और समाप्ति 24 नवंबर तक होगी। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ट्रॉफी पाकिस्तान भेज दी।  

पीसीबी ने क्या लिखा?
पीसीबी ने अपने एक बयान में बताया है कि ट्रॉफी की यात्रा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद होकर निकाली जाएगी। मर्री के अलावा जो अन्य तीन स्थान हैं, वह पीओके क्षेत्रों का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने जानबूझकर अपनी ट्वीट में इन जगहों जिक्र किया है। पीसीबी ने लिखा, 'तैयार हो जाओ पाकिस्तान। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा और स्कर्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद का भी दौरा भी करेगा।'
विज्ञापन

पीसीबी को रास नहीं आया बीसीसीआई का फैसला
पीसीबी के इस निर्णय को भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, बीसीसीआई पहले ही आईसीसी को इस बात की जानकारी दे चुका है कि भारत सरकार ने भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। वहीं, आईसीसी ने भी यह जानकारी पीसीबी को दे दी है। माना जा रहा है कि इससे बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्रॉफी की यात्रा पीओके में निकालने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed