फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: ICC is satisfied with PCB's preparations, tournament to be held next year Pakistan

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर PCB की तैयारियों से संतुष्ट है आईसीसी, अगले साल होना है टूर्नामेंट

Tue, 22 Oct 2024 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

नकवी ने आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत अगले साल पाकिस्तान में होगी, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं जिनसे निपटना होगा।

विज्ञापन
Champions Trophy: ICC is satisfied with PCB's preparations, tournament to be held next year Pakistan
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों द्वारा मुहैया कराई गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी पर संतोष व्यक्त किया है। सोमवार को आईसीसी की बैठक में तैयारियों का खुलासा किया गया, जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि बैठक के दौरान पीसीबी अधिकारियों ने आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को आश्वासन दिया कि निर्धारित समय के भीतर तीन स्टेडियमों के नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इनमें मुल्तान, कराची और लाहौर शामिल हैं। यह टूर्नामेंट के मैच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नकवी ने आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत अगले साल पाकिस्तान में होगी, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं जिनसे निपटना होगा। इस मेगा इवेंट के लिए भारत के पाकिस्तान जाने पर अनिश्चितता बनी हुई है। 2008 के एशिया कप के बाद से भारत ने आतंकवाद के कारण दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण पाकिस्तान में कोई क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 तक खेली गई एक सीरीज दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी। तब से दोनों राष्ट्र केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में भिड़े हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने 2008 एशिया कप के बाद से तीन मौकों पर भारत का दौरा किया गै। हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के संबंध में तीन विकल्पों पर विचार करने की खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी या तो टूर्नामेंट को पाकिस्तान में योजना के अनुसार आयोजित करना चाहता है या हाइब्रिड मॉडल के एक हिस्से के रूप में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दोनों में आयोजित करना चाहता है। इस हाइब्रिड मॉडल के मुताबिक, भारत के ग्रुप स्टेड के मैच और नॉकआउट मैच दुबई में होंगे। तीसरा विकल्प पाकिस्तान के बाहर ही पूरे टूर्नामेंट का आयोजन है। इसके लिए यूएई, श्रीलंका या दक्षिण अफ्रीका को चुना जा सकता है। पाकिस्तान ने 1996 वनडे विश्व कप के बाद से किसी भी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है। 1996 में भी पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका के साथ सह-मेजबानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed