{"_id":"62d7617c-d038-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-cricket-live-aus-vs-eng","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैपियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड 48 रनों से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैपियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड 48 रनों से जीता
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया 270 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए।
लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
ओपनर इयान बेल (91) नौ रन से अपने शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस शानदार पारी से मेजबान इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी के ग्रुप-ए मैच में शनिवार को छह विकेट पर 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
विज्ञापन
बेल ने 115 गेंदों पर 91 रन में सात चौके लगाए। कप्तान एलेस्टेयर कुक ने 30, जोनाथन ट्राट ने 43, रवि बोपारा ने नाबाद 46 और टिम ब्रेसनन ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुक और बेल ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 57 रन की साझेदारी की।
बेल ने इसके बाद ट्राट के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में 111 रन जोडे़। इंग्लैंड एक समय पर 34वें ओवर तक एक विकेट पर 168 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में था लेकिन उसका बाद आस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी होने लगे।
टीम के खाते में 45 रन जोड़ने के साथ ही पांच विकेट गिर गए। इंग्लैंड का स्कोर 44वें ओवर में छह विकेट पर 213 रन था।
बोपारा और ब्रेसनन ने सातवें विकेट के लिए 6.5 ओवर में 56 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर इंग्लैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
बोपारा ने 37 गेंदों पर 46 रन के तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि ब्रेसनन ने 20 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की तरफ से क्लायंट मैकाय ने 38 रन देकर दो विकेट और जेम्स फॉल्कनर ने 48 रन देकर दो विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने 75 रन पर एक विकेट और शेन वाटसन ने 26 रन देकर एक विकेट लिया।