{"_id":"67b2b0a42ac8f6498b0bf312","slug":"champions-trophy-2025-shameful-act-of-pakistan-indian-flag-not-placed-in-karachi-stadium-video-viral-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, कराची स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का झंडा, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, कराची स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का झंडा, वायरल हो रहा वीडियो
Mon, 17 Feb 2025 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Feb 2025 09:14 AM IST
सार
इससे एक नया विवाद शुरू हो गया है और पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इसने सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कराची स्टेडियम
- फोटो : Twitter
विस्तार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को होने जा रही है। ओपनिंग मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान हो और कोई विवाद न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस द्वारा दावा किया गया है कि कराची स्टेडियम में भारतीय झंडे को नहीं लगाया गया है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कोई भी देश अगर बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है तो उसे सभी हिस्सा लेने वाले देशों के झंडे लगाने होते हैं। हालांकि, कराची में आठ देशों के इस टूर्नामेंट के सात देशों के झंडे लगे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
इससे एक नया विवाद शुरू हो गया है और पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इसने सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अमर उजाला न तो इस वीडियो की पुष्टि करता है और न ही भारतीय ध्वज की अनुपस्थिति के पीछे का सही कारण पता चल सका है। कराची स्टेडियम न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड टीमों के मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले ही यह वीडियो सामने आया। इसमें भाग लेने वाले अन्य सात देशों के झंडे देखे जा सकते हैं। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश के भी मैच नहीं होने हैं, लेकिन उनके झंडे भी लगाए गए हैं। ऐसे में फैंस हैरान रह गए कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा इस तरह की ओछी हरकत क्यों की गई है।
No Indian flag in Karachi: As only the Indian team faced security issues in Pakistan and refused to play Champions Trophy matches in Pakistan, the PCB removed the Indian flag from the Karachi stadium while keeping the flags of the other guest playing nations. pic.twitter.com/rjM9LcWQXs
— Arsalan (@Arslan1245) February 16, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : X
भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस मॉडल के तहत भारत अगर नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई करता है तो उसे सेमीफाइनल और फाइनल समेत अपने सभी मैच दुबई में खेलने होंगे। बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच हुए समझौते के तहत पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी आगामी वर्षों में भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी आयोजनों में अपने मैच भारत में नहीं खेलेगी।