{"_id":"59377fa44f1c1ba3049c86b7","slug":"champions-trophy-2017-rumman-raees-to-replace-injured-wahab-riaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल वहाब की जगह पाक टीम में मिली युवा खिलाड़ी हुआ शामिल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल वहाब की जगह पाक टीम में मिली युवा खिलाड़ी हुआ शामिल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
रूम्मान रईस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ बर्मिंघम में चोटिल होने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज चैंपिंयंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी टीम में एक नए खिलाड़ी को जगह दी गई है। आईसीसी ने वहाब के बदल दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
बांए हाथ के तेज गेंदबाज वहाब की जगह बांए हाथ के गेंदबाज रूम्मान रईस को टीम में जगह मिली है। रूम्मान ने पाकिस्तान के लिए अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है। वह पाकिस्तान के लिए दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। दोनों ही मैच उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अबू धाबी में खेले थे।
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बवाह के बदले टीम में शामिल करने के लिए दो नाम सुझाए थे। रूम्मान के अलावा दूसरा नाम हाल ही में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले मोहम्मद अब्बास का नाम शामिल था। लेकिन अब्बास को डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर सकने की काबीलियत की वजह से टीम में जगह दी गई। दोनों गेंदबाजों में उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतर था।
विज्ञापन
रईस कराची के रहने वाले हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे एडीशन में में वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हैं। पिछले साल भारत में आयोजित टी-20 विश्व कप के लिए पाक टीम में जगह हासिल करने के बाद वह सुर्खियों में आए थे।