चैंपियंस ट्रॉफी: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना बुन रही मेजबान इंग्लैंड की टीम का बुधवार को पाकिस्तान से पहले सेमीफाइनल में मुकाबला होगा। तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड की टीम को 50 ओवरों के वैश्विक टूर्नामेंट में 42 सालों से खिताब का इंतजार है। पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम का दावा इस बार बेहद मजबूत माना जा रहा है।
उधर भारत के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद जोरदार वापसी करने वाली पाकिस्तान टीम खास दिन बेहतर करने की क्षमता रखती है लेकिन फिर भी इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली मेजबान टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। पिछले विश्व कप में इंग्लैंड की टीम पहले दौर में बाहर हो गई थी लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में बेहद सुधार आया है।
पिछले साल पाकिस्तान को दी थी करारी मात
पिछले साल इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदानों पर पाकिस्तान को द्विपक्षीय सीरीज में 4-1 से पराजित किया था। ट्रेंटब्रिज में खेले गए मुकाबले में टीम ने तीन विकेट पर 444 रन का विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया था। यह इस बात का सबूत है कि वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। बेन स्टोक्स के रूप में टीम के पास बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ गेंद और बल्ले से समान रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। डरहम के इस खिलाड़ी को आईपीएल-10 में भी सबसे ज्यादा कीमत मिली थी।
जो रूट के रूप में मेजबानों के पास बेहतरीन खिलाड़ी है जिनके इर्द-गिर्द टीम की बल्लेबाजी घूमती है। मध्यक्रम में खुद कप्तान मॉर्गन और जोस बटलर प्रभावशाली हैं। ओपनिंग में एलेक्स हेल्स और जैसन राय हैं लेकिन जैसन की फॉर्म अभी अच्छी नहीं चल रही है ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो को मौका मिल जाए। तेज गेंदबाजी में जैक बॉल और लियाम प्लंकेट के साथ मार्क वुड पर जिम्मेदारी है। मार्क वुड टखने की सर्जरी के बाद लौटे हैं लेकिन उनकी गति में कोई कमी नहीं है। टूर्नामेंट में अभी तक इंग्लैंड की टीम ही सबसे मजबूत नजर आ रही है जिसने एक भी मैच नहीं हारा है और लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
पाक की पूरी उम्मीद पेस बैटरी पर
टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, लियाम प्लकेंट, आदिल राशिद, जोए रूट, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टीवन फिन।
पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फाखर जमां, हैरिस सुहैल, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और शोएब मलिक।