फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017: Match no 6 preview England Vs New zealand at Cardiff

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की निगाहें सेमीफाइनल पर, आज होगा मुकाबला

Tue, 06 Jun 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017: Match no 6 preview England Vs New zealand at Cardiff
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार जीत से शुरुआत करने वाली मेजबान इंग्लैंड की टीम को मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा। जहां इंग्लैंड की टीम एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम पूरे दो अंक बटोरना चाहेगी। 

विज्ञापन


अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ अंक बांटने पड़े थे। बांग्लादेश के खिलाफ मेजबान इंग्लैंड ने आसानी के साथ 306 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। जो रूट ने अपना दसवां शतक लगाया जबकि एलेक्स हेल्स अपने शतक से महज पांच रन से चूक गए थे। कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी 75 रन की पारी खेली। हालांकि इंग्लैंड की टीम ओपनर जैसन राय की फॉर्म से चिंतित होगी जिन्होंने पिछली छह वनडे पारियों में 20 का आंकड़ा पार नहीं किया है।
विज्ञापन


मेजबान टीम को अपने ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की भी कमी खलेगी जोकि चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो ओवर ही फेंके थे। उनकी जगह स्टीवन फिन को टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए इंग्लैंड कप्तान मॉर्गन लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी ला सकते हैं। मुकाबला निश्चित रूप से कड़ा होगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। कप्तान केन विलियम्सन ने अपना नौवां वनडे शतक लगाया। ल्यूक रोंची और मार्टिन गुप्टिल भी अच्छे टच में नजर आए। पारी के अंत मेें जरूर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कुछ सुस्त पड़ गए थे जिस गलती को वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं दोहराना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की पेस तिकड़ी टिम साउदी, एडम मिल्ने और ट्रेंट बोल्ट भी रिदम में गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश आने से पहले उन्होंने नौ ओवरों में नौ ओवरों में तीन विकेट निकाल दिए थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed