फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Carles Puyol Launched Under 17 world Cup tickets

कार्लोस पुयोल ने जारी किया अंडर-17 वर्ल्ड कप का टिकट

Wed, 17 May 2017 01:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 17 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Carles Puyol Launched  Under 17 world Cup tickets
कार्लोस पुयोल

नमस्ते इंडिया के साथ महान स्पेनिश फुटबॉलर कार्लोस पुयोल ने सोमवार की रात जवाहर लाल नेहरू  स्टेडियम में अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का आधिकारिक टिकट जारी किया। खेल मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पुयोल ने पहला टिकट 1911 की आईएफए शील्ड जीतने वाली मोहन बागान टीम की कप्तान शिवदास भादुड़ी की पड़पौती गौरी भादुड़ी को सौंपा। 

विज्ञापन


2010 फीफा वर्ल्ड कप स्पेन को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिफेंडर पुयोल का यह पहला भारत दौरा है। उन्होंने स्पेनिश भाषा में कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट से जुड़कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। वह उम्मीद करते हैं कि साल के अंत में जब यह टूर्नामेंट भारत की धरती पर शुरू होगा, तब भी वह इस मौके का हिस्सा बनेंगे। पुयोल ने इस मौके पर मौजूद कुछ बच्चों को फुटबॉल के टिप्स देते हुए कहा कि अपने अध्यापक और कोच का पूरी तरह से कहना मानें और पढ़ाई के साथ इस खेल पर ध्यान देते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed