फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ,कैरेबियाई प्रीमियर लीग ,caribbean premier league 2020 ,coronavirus ,covid 19 ,haryana corona relief fund

क्या CPL भी होगा कोरोना वायरस की वजह से रद्द, इस तारीख को होगा आखिरी फैसला

Mon, 23 Mar 2020 09:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Mar 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
,कैरेबियाई प्रीमियर लीग ,caribbean premier league 2020 ,coronavirus ,covid 19 ,haryana corona relief fund
cpl - फोटो : सोशल मीडिया

कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आयोजक 19 अगस्त के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अन्य विकल्प भी खुले रखे हैं। सीपीएल टी-20 टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच खेला जाना है।

विज्ञापन


सीपीएल ने बयान में कहा, ‘सीपीएल ने हाल के सप्ताहों में अपने चिकित्सा सलाहाकारों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा है। वह दुनिया भर में क्रिकेट की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में वह क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी बात कर रहा है और अभी टूर्नामेंट को आगे खिसकाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।’
विज्ञापन


कैरेबियाई देशों में भी कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं, लेकिन अभी वहां की स्थिति यूरोपीय देशों की तुलना में काफी बेहतर है। बयान में कहा गया है, ‘सीपीएल का मानना है कि इस तरह का फैसला करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन स्थिति में लगातार बदलाव आ रहा है तथा हम कैरेबियाई क्षेत्र और विश्व भर की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘अभी सीपीएल की टीमें टूर्नामेंट के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होने के लिए योजना बना रही हैं। इसके साथ ही वे जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक योजनाओं पर गौर कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed