फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captains won't be suspended for slow over-rates anymore: ICC 

धीमी ओवरगति के लिए अब सिर्फ कप्तान नहीं, सभी खिलाड़ी होंगे कसूरवार: ICC

Fri, 19 Jul 2019 03:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 19 Jul 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Captains won't be suspended for slow over-rates anymore: ICC 
ICC - फोटो : social Media

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिए निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि आईसीसी ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से हो जाएगी। आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसकी शुरुआत एक अगस्त से होने वाली एशेज सीरीज से होगी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काटे जाएंगे।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'कप्तानों को अब इसके लिए निलंबन नहीं झेलना होगा। सभी खिलाड़ी इसके लिए समान रूप से कसूरवार होंगे और समान सजा भुगतेंगे।' अब तक एक साल में दो बार धीमी ओवरगति का अपराध होने पर कप्तान को निलंबित कर दिया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed