फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   captain dhoni beats usain bolt in forbes list

उसैन बोल्ट से भी तेज दौड़ गए एमएस धोनी!

Tue, 20 Aug 2013 01:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
captain dhoni beats usain bolt in forbes list

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक अनोखी रेस में धरती के सबसे तेज धावक फर्राटा चैंपियन उसैन बोल्ट को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


धोनी ने इस रेस में न सिर्फ बोल्ट को पीछे छोड़ा, वह टेनिस में नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से भी आगे निकल गए।

यह अनोखी रेस है दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के बीच। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 16वें पायदान पर रखा है।
विज्ञापन


31 साल के धोनी ने जून 2012 से लेकर जून 2013 के बीच करीब 180 करोड़ रुपए (31.5 मिलियन डॉलर) कमाए हैं।

कमाई के मामले में धोनी से बोल्ट और जोकोविक काफी पीछे हैं। टेनिस के शीर्ष पायदान पर काबिज जोकोविक 28वें स्थान पर हैं। जबकि हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट इस सूची में 40वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी को इस बार पिछले साल की तुलना में 15 स्थान का फायदा मिला। पिछले साल वह 31वें पायदान पर थे। धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जो इस सूची में शामिल हैं।

31वें स्थान पर मौजूद तेंदुलकर ने पिछले एक साल में 125 करोड़ रुपए (22 मिलियन डॉलर) की कमाई की।

सर्वाधिक कमाई के मामले में गोल्फर टाइगर वुड्स सबसे आगे बने हुए हैं। उनकी एक साल की कमाई 4 अरब 85 करोड़ रुपए (78.1 मिलियन डॉलर) के आसपास है। जबकि टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 4 अरब 43 करोड़ रुपए (71.5 मिलियन डॉलर) के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed