{"_id":"5974ab3f4f1c1b68328b462e","slug":"can-indian-women-cricket-team-makes-the-record-of-highest-run-chase-in-world-cup-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"WWC17 : भारतीय टीम के पास महिला विश्व कप का इतिहास बदलने का मौका!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WWC17 : भारतीय टीम के पास महिला विश्व कप का इतिहास बदलने का मौका!
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
women world cup final
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास महिला वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा है। अगर टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो वो विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। मिताली की सेना ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की दहलीज पर खड़ी है।
बता दें कि महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा करने के मामले में नंबर-1 पर इंग्लैंड की टीम काबिज है। 2009 महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 166 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था। इसके अलावा दो ही बार वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का सफल पीछा गया है। 1982 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन का सफल पीछा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।
महिला वर्ल्ड कप के अगले ही एडिशन यानी 1988 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लक्ष्य का सफल पीछा करके मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 127 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
महिला वर्ल्ड कप का अभी 11वां एडिशन है। 10 एडिशन में सिर्फ तीन ही बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। 5 मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी जबकि 1973 और 1978 महिला वर्ल्ड कप में पॉइंट्स के आधार पर विजेता तय हुआ था।