फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CA Sanctions 3 Players For Breaching Anti-Corruption Code

सट्टेबाजी में बड़ा फैसला, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 3 क्रिकेटरों पर लगाया बैन

Wed, 06 Jul 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
CA Sanctions 3 Players For Breaching Anti-Corruption Code

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कड़े तेवर दिखाते हुए सट्टेबाजी में संलिप्त 3 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीए ने यह प्रतिबंध बिग बैश लीग में सट्टेबाजी के आरोप में लगाया है।

विज्ञापन


सीए ने महिलाओं की बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में खेल रही हैली जेनसेन और क्रोनी हॉल पर मैच के दौरान सट्टेबाजी करने के आरोप में 2-2 साल का बैन (18 महीने निलंबित) लगा दिया है।
विज्ञापन


इन जिन 2 महिला क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगाया गया है वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुबंधित खिलाड़ी हैं। जेनसेन और हॉल दोनों ही क्रिकेटरों का राज्यस्तरीय और घरेलू टी-20 करार है जबकि जोएल लोगान जो पुरुषों की फ्यूचर्स लीग का हिस्सा थे पर मैच के रिजल्ट को प्रभावित करने, घूस लेने या सीए के एंटी-करप्शन कोड के विपरीत व्यवहार करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनसेन न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं और कीवी टीम के लिए वनडे और टी-20 मैच खेल चुकी हैं। साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया की घरेलू सीजन में इस साल विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पिछले साल नवंबर में ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट मैच के रिजल्ट पर सट्टा लगाने का आरोप स्वीकार कर लिया है।

जबकि हॉल जो महिलाओं की बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेन टीम के साथ खेल चुकी हैं ने पिछले साल पुरुषों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज (माटाडोर कप के 2 मैचों में) में सट्टा लगाया था। वहीं लोगान पर इस साल भारत में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कम से कम 2 बार सट्टा लगाने का दोषी पाया गया है।

पिछले साल भी कई क्रिकेटरों पर CA ने लगाए थे बैन

CA Sanctions 3 Players For Breaching Anti-Corruption Code
Corinne Hall - फोटो : Twitter

जेनसेन और हॉल पर लगे इस प्रतिबंध के बाद वह 21 अक्टूबर तक क्रिकेट से जुड़े किसी भी मैच या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। जेनसेन और हॉल की विपरीत लोगान जिनके साथ कोई फुल करार नहीं था और उनका फ्यूचर्स लीग के लिए मैच दर मैच के हिसाब से करार था पर भी बैन लगाया गया है।

ऐसा नहीं है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं। पिछले साल सीए ने एसीटी और सिडनी सिक्सर्स के लेग स्पिनर एंजेला रीएक्स को पिछले साल दिसंबर में निलंबित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल मैच में सट्टा लगाया था।

साथ ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की 19 साल की क्रिकेटर पिएपा क्लेरी को फरवरी में प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि इन्होंने भी पिछले नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान सट्टा लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed