फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CA lashed out at racist comments against fawad

बीयर लोगो न लगाने वाले फवाद पर छिड़ी नस्ली जंग

Thu, 05 Sep 2013 04:24 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
CA lashed out at racist comments against fawad

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने अपने खिलाड़ी फवाद अहमद को लेकर की गई नस्लीय टिप्पणी की निंदा की है।

विज्ञापन


पाक मूल के इस लेग स्पिनर ने अपनी टी-शर्ट पर बीयर ब्रांड वीबी का लोगो नहीं लगाने के लिए कहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ टिप्पणियां की गईं।

पाकिस्तान में जन्मे अहमद जुलाई में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते के टी-20 मैचों में अपने अंतरराष्ट्रीय आगाज के दौरान उन्होंने अपनी शर्ट पर बीयर ब्रांड का लोगो नहीं लगा रखा था।


उनका मानना है कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और इससे उन्हें असहज महसूस होता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका आग्रह स्वीकार कर लिया था, लेकिन सीए की वेबसाइट और अन्य सोशल साइटस पर इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की गई।

सदरलैंड ने कहा कि वह इस तरह की प्रतिक्रियाओं से निराश हैं। उन्होंने बयान में कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फवाद अहमद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई नस्लीय टिप्पणियों पर घोर निराशा व्यक्त करता है। सीए किसी भी रूप में नस्लवाद को नजरअंदाज नहीं करता।
विज्ञापन


सीए फवाद की निजी भावनाओं का पूरा समर्थन करता है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और क्रिकेट समुदाय का अहम और लोकप्रिय सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed