{"_id":"61f50dd53f5e4b546e1c285c","slug":"ca-awards-mitchell-starc-wins-allan-border-medal-while-wife-and-wicketkeeper-alyssa-healy-won-the-womens-odi-player-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket Australia Awards: पति स्टार्क ने जीता एलेन बॉर्डर पदक तो पत्नी एलिसा बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket Australia Awards: पति स्टार्क ने जीता एलेन बॉर्डर पदक तो पत्नी एलिसा बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर
Sat, 29 Jan 2022 03:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Jan 2022 03:20 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पुरस्कारों में पहली बार एलन बॉर्डर पदक दिया गया है। वहीं महिला वर्ग में एशले गार्डनर बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार जीतने वाले पहली देशज क्रिकेटर बन गई हैं।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क और एलिसा हेली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पुरस्कारों में पहली बार एलन बॉर्डर पदक दिया गया है। वहीं महिला वर्ग में एशले गार्डनर बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार जीतने वाले पहली देशज क्रिकेटर बन गई हैं। स्टार्क को तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। वह 22 साल में यह पुरस्कार जीतने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। गार्डनर ने भी पहली बार यह पुरस्कार जीता। स्टार्क की पत्नी और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को तीसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
पुरस्कारों की घोषणा यहां महिला एशेज टेस्ट में लंच के दौरान की गई। वहीं पुरूष वर्ग में स्टार्क ने मिशेल मार्श को एक वोट से पछाड़ा। स्टार्क ने पूरे साल तीनों प्रारूपों में 43 विकेट लिए। स्टार्क को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर भी चुना गया। उनसे पहले पिछले 22 साल में यह पुरस्कार पाने वाले तेज गेंदबाजों में पैट कमिंस, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली और ग्लेन मैक्ग्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
मार्श को सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने 21 वनडे में 627 रन बनाए। उन्हें 53 वोट मिले जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 29 और एश्टोन एगर को 26 वोट मिले। बेथ मूनी को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया। ट्रेविस हेड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने एशेज श्रृंखला में दो शतक लगाए थे। वह सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर भी बने।
विज्ञापन
गार्डनर ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह पुरस्कार जीतूंगी। जब इसकी घोषणा हुई तो मैं हैरान रह गई। मैं अभी भी स्तब्ध हूं। यह पुरस्कार पाने वाली पहली देशज खिलाड़ी बनना मेरे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार और समाज के लिए बड़ी बात है।"
पुरस्कार का चयन 2021-22 के लिए वोटिंग प्रक्रिया से हुआ। इसके लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और मीडिया प्रतिनिधियों ने साल भर मतदान किया।