{"_id":"fa926cae-63c9-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ca-announces-special-offer-on-tickets-for-australia-day-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मैच के एवज में मुफ्त दिए जाएंगे टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अधूरे मैच के एवज में मुफ्त दिए जाएंगे टिकट
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 21 Jan 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर बारिश की वजह से रद्द किए गए चौथे वन-डे मैच की एवज में दर्शकों को ट्वंटी-20 मैच के मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के महाप्रबंधक माइक मैकेना ने कहा कि वह प्रशंसकों की निराशा को समझ सकते हैं। इस विशेष ऑफर की जानकारी उन प्रशंसकों के ई-मेल पर भेज दी गई है जिन्होंने रविवार के मैच से पहले ही टिकटों को खरीद लिया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे मैच रद्द कर दिया गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 222 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका था।
विज्ञापन