फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals olympic champion indian badminton player pv sindhu reaches in Semi Final

BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु फाइनल में पहुंची, अब दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग से होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 04 Dec 2021 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में जापान की यामागूची को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 
 

विज्ञापन
BWF World Tour Finals olympic champion indian badminton player pv sindhu reaches in Semi Final
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में 21-15, 15-21, 21-19 से जीत हासिल करके पीवी सिंधु फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने जापान की यामागूची को तीन सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। कड़े मुकाबले में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और दूसरा सेट हारने के बाद तीसरे सेट में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटे और 10 मिनट तक चला। अब फाइनल मैच में सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की एन सेयॉन्ग से होगा। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में सिंधु ने पहला सेट 21-15 से जीता लेकिन दूसरा सेट इसी अंतर से हार गई। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष चला और सिंधु ने अंत में 21-19 के करीबी अंतर से यह मैच अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 21वां मुकाबला था और सिंधु ने जापानी खिलाड़ी पर 13-8 से बढ़त बना ली है। सेयॉन्ग ने सेमीफाइनल में थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग को 25-23 और 21-17 से हराया था। उनकी नजर बाली में तीसरे खिताब पर है। 
विज्ञापन

 


तीसरे मैच में हार के बाद बेहतरीन वापसी
ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में सिंधु को थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग ने 21-12, 19-21, 21-14 से हराया था। एक घंटा 11 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने कड़ा संघर्ष किया और पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी भी की। हालांकि थाइलैंड की खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि अगले मैच में उन्होंने जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है और अगर फाइनल मैच जीत पाती हैं तो इस सीजन में यह उनका पहला खिताब होगा।  


सिंधु ने इससे पहले जर्मनी की युवोन ली को सीधे सेटों में हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरा मैच जीता था और उनका सेमीफाइनल में पहुंचीं थी। वहीं लक्ष्य सेन हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच गए क्योंकि क्योंकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता और रसमस गेमके इस टूर्नामेंट से हट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed