{"_id":"5e84245a8ebc3e6fbe7ccd68","slug":"butler-put-the-world-cup-final-shirt-up-for-auction-on-the-appeal-of-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की अपील पर मदद के लिए आगे आए बटलर, विश्व कप फाइनल की टी- शर्ट नीलामी के लिए रखी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अस्पताल की अपील पर मदद के लिए आगे आए बटलर, विश्व कप फाइनल की टी- शर्ट नीलामी के लिए रखी
Wed, 01 Apr 2020 10:49 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के जोस बटलर कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का उपचार कर रहे अस्पतालों की मदद करने के लिए पिछले साल विश्व कप फाइनल में पहनी अपनी टी- शर्ट को नीलाम कर रहे हैं। इस 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड की रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने अर्धशतक बनाया था और फिर सुपर ओवर में बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने मैच की अंतिम गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को रन आउट किया था। बटलर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कि गए वीडियो में कहा कि इस जर्सी पर विश्व कप विजेता टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं और इसे ईबे पर नीलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे मिलने वाली धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि इस समय अस्पताल, चिकित्सक, नर्स और एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) अपना अमूल्य योगदान रहे हैं। उन्हें आने वाले समय में अधिक से अधिक सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
बटलर ने कहा कि पिछले सप्ताह रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड अस्पताल चैरिटी ने कोविड-19 से बचने की तैयारियों के लिए फेफड़े और हृदय रोगों से जुड़े दो अस्पतालों को जीवनदायनी उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आपात अपील की थी।
उन्होंने कहा कि धनराशि जुटाने के उनके प्रयास के तहत मैं अपनी उस शर्ट को नीलाम कर रहा हूं जो पिछले साल मैंने विश्व कप फाइनल में पहनी थी। इस पर उस टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं। ब्रिटिश टेलीविजन की नामी हस्ती पियर्स मोर्गन ने इस पर 10,000 पौंड की बोली लगाई, लेकिन जल्द ही यह बोली 12,000 पौंड पार कर गई।