ब्राउन मुंडे: फिफ्टी ठोकते ही नीतिश राणा ने क्यों चिपकाई अंगुलियां, इस पंजाबी गाने के दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। बतौर सलामी बल्लेबाज भेजे गए नीतिश राणा ने मैच में कमाल कर दिया। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 56 गेंदों में शानदार 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अर्धशतक के बाद नीतिश राणा ने अनोखे अंदाज में जश्न भी मनाया। अपनी दो अंगुलियों को चिपकाकर वह कैमरे पर पोज देते नजर आए। इस पर अब राणा ने बताया है कि उनका यह सेलिब्रेशन पंजाबी गाने ब्राउन मुंडे से प्रभावित था। मैच के बाद हरभजन सिंह से बात करते हुए उन्होंने यह कहा।
Talk about being on song 🎶🎶@28anand gets @harbhajan_singh & @NitishRana_27 rapping post @KKRiders' win over #SRH. 😎😎 #VIVOIPL #SRHvKKR @Vivo_India
विज्ञापन विज्ञापन
Watch the full interview 🎥👇https://t.co/9hAW2yvm0H pic.twitter.com/DlL6osKbfY— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2021
नीतिश ने अपनी टीम के अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह से कहा कि अलग अंदाज में सेलिब्रेशन अपने दोस्तों और ब्राउन मुंडे गाने के सभी फैंस के लिए था। उन्होंने बताया कि हम सभी को यह गाना बेहद पसंद है और सीजन शुरू होने से पहले मैंने अपने दोस्तों से कहा था कि मैं इस प्रकार सेलिब्रेट करूंगा क्योंकि हम सभी ब्राउन मुंडे हैं।
हैदराबाद के खिलाफ अपने गेम प्लान के बारे में बात करते हुए राणा ने बताया कि विकेट काफी फ्रेश था। मैं पहले कुछ ओवरों में गेंदों को समझने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद जब भी गेंद मेरे पाले में पड़ी मैंने उसपर अटैक किया। मैं इसी फॉर्म को पूरे सीजन बरकरार रखने की कोशिश करूंगा। नीतिश राणा पिछले चार सीजन से लगातार 300 से ज्यादा रन बना रहे हैं।
हरभजन सिंह को भी उम्मीद है कि नीतिश जल्द ही भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे। याद दिलाते जाए कि रविवार रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने 187 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 10 रन से पीछे रह गए।