फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Broad-Brook: England bowler stuart broad praised Harry Brook said he is new joe root

Broad-Brook: इंग्लैंड के महान गेंदबाज ने हैरी ब्रूक की तारीफ में पढ़े कसीदे, इस क्रिकेटर की उपाधि भी दी, जानें

Fri, 23 Aug 2024 02:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 23 Aug 2024 02:47 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले। यह उनके करियर का नौवां अर्धशतक है।

विज्ञापन
Broad-Brook: England bowler stuart broad praised Harry Brook said he is new joe root
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने हैरी ब्रूक की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज को इंग्लैंड का 'नया जो रूट' करार दिया। उन्होंने दोनों के बीच तकनीकी समानताएं बताते हुए उनकी ऑफ स्टंप लाइन पर दबदबा बनाने की क्षमता पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन

ब्रॉड ने कहा, "मुझे हैरी के साथ नेट सत्र याद है और उनमें ऑफ स्टंप लाइन पर सीधे मिडविकेट के ऊपर से गेंद को बहुत शक्तिशाली तरीके से मारने की अद्भुत क्षमता थी, कुछ-कुछ केविन पीटरसन की तरह, वह लंबे समय तक खड़े रहते हैं और अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।" 25 वर्षीय बल्लेबाज ब्रूक फिलहाल इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रॉड ने आगे कहा, "जिम्मी और मैंने यॉर्कशायर में उनके साथ खेला था और हम प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह सोचकर बाहर निकले थे कि वह अगले रूट हैं...जब वह टेस्ट टीम में आए तो उन्होंने किसी भी चीज को ज्यादा जटिल नहीं बनाया।" श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले। यह उनके करियर का नौवां अर्धशतक है। वहीं, रूट ने 42 रनों की दमदार पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed