{"_id":"637d5dc9c42fa5f70707e54add4aad6f","slug":"bresnan-out-for-last-test-in-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को झटका, अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे ब्रेसनन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को झटका, अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे ब्रेसनन
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के पांचवें मैच में भी जीत हासिल करने का ख्वाब संजोए इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन कमर के निचले हिस्से में फैक्चर की वजह से एशेज सीरीज के अंतिम मैच में नहीं खेल सकेंगे। सीरीज का पांचवां मैच 21 अगस्त से खेला जाएगा।
ब्रेसनन को तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की जगह रखा गया था। उन्होंने सीरीज में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। इंग्लैंड एशेज सीरीज में 3-0 से आगे बना हुआ है। सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
यह तेज गेंदबाज सीरीज में अब तक 10 विकेट ले चुका है। साथ ही बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ब्रेसनन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था।
विज्ञापन
ब्रेसनन ने इस मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 45 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 299 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का महत्वपूर्ण विकेट लिया था। बाद में इंग्लैंड ने यह मैच आसानी से जीत लिया था।
हालांकि अब ब्रेसनन के अनफिट हो जाने से इंग्लैंड की पांचवें मैच में तेज गेंदबाजी की धार कुछ हल्की हो जाएगी।