फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing DayTest Indian bowlers showed brilliance performance vs Australia under Ajinkya Rahane captaincy

AUSvIND: भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ

Sat, 26 Dec 2020 01:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 26 Dec 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Boxing DayTest Indian bowlers showed brilliance performance vs Australia under Ajinkya Rahane captaincy
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC

पहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया। भारत ने जवाब में 11 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए थे। एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा जो खाता खोले बिना मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए 28 रन बना लिए हैं, उनके साथ चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन

पहले दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के नाम

Boxing DayTest Indian bowlers showed brilliance performance vs Australia under Ajinkya Rahane captaincy
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media

यहां कार्यवाहक कप्तान रहाणे की तारीफ भी करनी होगी। अपने संसाधनों का चतुराई से उपयोग करने के लिए उन्हें श्रेय मिलना चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 72.3 ओवर में आउट हो गई। बुमराह ने 16 ओवर में 56 रन देकर चार और अश्विन ने 24 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज ने 15 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए, उन्होंने चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरते हुए मार्नस लाबुशेन (48) और कैमरन ग्रीन (12) को पवेलियन भेजा। इस श्रृंखला में जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को खाता खोले बिना ही रवाना कर दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का ऑस्ट्रेलिया का फैसला गलत साबित होता दिखा और भारतीय गेंदबाजों ने उसका पूरा फायदा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुस्त दिखी फिल्डिंग

Boxing DayTest Indian bowlers showed brilliance performance vs Australia under Ajinkya Rahane captaincy
रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI

नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारतीय टीम काफी चुस्त नजर आई। कुछ बेहतरीन कैच लपके गए और खिलाड़ियों में जोश की कमी नहीं थी। रहाणे ने पहले ही घंटे में अश्विन को गेंद सौंपकर अच्छा फैसला लिया जिन्होंने जो बर्न्स (0) को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया। अपनी रफ्तार और विविधता के साथ अश्विन को विकेट से टर्न और उछाल भी मिला। उन्होंने मैथ्यू वेड को ऊंचा शॉट खेलने पर मजबूर किया और रवींद्र जडेजा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका।

विज्ञापन

चार साल बाद शून्य पर आउट हुए स्मिथ

Boxing DayTest Indian bowlers showed brilliance performance vs Australia under Ajinkya Rahane captaincy
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

वहीं स्मिथ लेग गली में पुजारा को कैच देकर लौटे। रहाणे ने सिराज को लंच से पहले एक भी ओवर नहीं दिया क्योकि उन्हें पता है कि सिराज पुरानी गेंद से कमाल करते हैं। लंच के बाद बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके उनके और लाबुशेन के बीच चौथे विकेट की 86 रन की साझेदारी को तोड़ा। सिराज ने लाबुशेन को पवेलियन भेजा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 48 रन बनाए। गिल ने जमीन की ओर जाती गेंद को समय रहते लपक लिया, इसके बाद सिराज ने ग्रीन को पगबाधा आउट किया। वहीं कप्तान टिम पेन (13) एडिलेड की पारी को दोहरा नहीं सके और अश्विन ने उन्हें बैकवर्ड स्क्वैयर लेग पर हनुमा विहारी के हाथों लपकवाया। खेल के आखिरी घंटे में गिल ने बेहतरीन संयम का प्रदर्शन करके दिखा दिया कि उन्हें भविष्य का सितारा क्यो कहा जाता है, उन्होंने सकारात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पैट कमिंस, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क को हावी नहीं होने दिया। पहले टेस्ट में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट हुई भारतीय टीम आठ विकेट से हारने के बाद चार मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed