{"_id":"5e04ef588ebc3e87b96e24df","slug":"boxing-day-test-quinton-de-kock-leads-south-africa-fightback-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: डिकॉक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर बनाए 277 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: डिकॉक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर बनाए 277 रन
Thu, 26 Dec 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्विंटन डिकॉक (95) की शानदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन नौ विकेट पर 277 रन बनाने में सफल रहा।
विज्ञापन
स्टंप के समय वर्नोन फिलेंडर 28 रन बनाकर क्रीज पर थे। कागिसो रबाडा (12) दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 111 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन डिकॉक ने एक छोर संभाले रखा और स्कोर 250 के करीब पहुंचाया। उनकी पारी का अंत सैम करन ने बटलर के हाथों कैच आउट करवाकर किया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जुबैर हमजा ने 39, ड्वेन प्रिटोरियस ने 33 और फॉफ डुप्लेसिस ने 29 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से करन (4/57) और स्टुअर्ट ब्रॉड (3/52) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन