फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing day test match: Australia can go with five specialist bowlers vs NZ, here is predicted XI

Boxing Day Test: पांच स्पेशलिस्ट बॉलर्स के साथ उतर सकता है ऑस्ट्रेलिया, क्या ऐसी होगी प्लेइंग XI?

Wed, 25 Dec 2019 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Boxing day test match: Australia can go with five specialist bowlers vs NZ, here is predicted XI
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का विकेट पिछले दो ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट मैच के दौरान सपाट बना रहा और उसमें 20 विकेट लेना चुनौती बन रही हालांकि एक महीने पहले यहां खतरनाक पिच के कारण शैफील्ड शील्ड मैच रद्द करना पड़ा था। इन सब चीजों को उस वक्त ध्यान में रखा जाएगा, जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद बॉक्सिंग डे-टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा उनकी टीम न्यू जीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। पेन ने कहा कि फैसला आखिरी क्षणों में पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा, लेकिन हालातों के अनुसार संभावना पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की है और ऐसे में क्वीन्सलैंड के पेसर माइकल नेसेर डेब्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेन ने पत्रकारों से कहा, ‘टीम के बारे में कल पता चलेगा। विकेट कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम दोनों परिस्थितियों (पांच गेंदबाजों के साथ खेलने या नहीं खेलने) के लिए तैयार हैं। हमने दिमाग में दो अलग टीमों का खाका तैयार कर रखा है। हम अंतिम फैसला कल करेंगे।’

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया अमूमन चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलता रहा है, जिनमें तीन पेसर्स और एक स्पिनर शामिल होता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार इससे पहले वह 2013 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा था। अगर वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरता है तो मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन के साथ नेसेर को रखा जा सकता है जबकि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह जेम्स पैटिनसन लेंगे। ऐसे में ट्रेविस हेड को बाहर बैठना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड में दो बदलाव, बोल्ट की वापसी

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है जबकि जीत रावल की जगह शीर्ष क्रम में टॉम ब्लंडेल को रखा गया है। बोल्ट पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे, जिसमें उनकी टीम को 296 रन से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 1987 के बाद अपनी टीम के पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने के लिए बेताब थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसके साथ ही पुष्टि की अमूमन मध्यक्रम में खेलने वाले ब्लंडेल को रावल की जगह टीम में लिया गया है और वह टॉम लाथम के साथ पारी का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed