फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing Day Test match: After 32 years Australia and New Zealand are taking up to each other

AUSvNZ: 32 साल बाद बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेलेगे न्यूजीलैंड, सामने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत चुनौती

Wed, 25 Dec 2019 01:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Dec 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Boxing Day Test match: After 32 years Australia and New Zealand are taking up to each other
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पड़ोसी हैं, लेकिन क्रिकेट मैदान पर ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 32 साल बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक-दूसरे का सामना करेंगे। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां शुरू होगा जिसमें न्यूजीलैंड सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 296 रन के बड़े अंतर से जीता था।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड इससे पहले 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे को मेलबर्न में आखिरी बार 1987 में खेला था। तब वर्तमान टीम के उसके केवल चार खिलाड़ियों नील वैगनर, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग और कॉलिन डि ग्रैंडहोम का ही जन्म हुआ था। तेज गेंदबाज टिम साउथी ने माना कि यह उसकी टीम के लिए विशेष क्षण है।
विज्ञापन


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के पहले दिन लगभग 75 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। न्यूजीलैंड ने मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है जबकि जीत रावल की जगह शीर्ष क्रम में टॉम ब्लंडेल को रखा गया है। बोल्ट पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे। टाम लाथम के साथ ब्लंडेल पारी का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लंडेल ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2017 में खेला था और उसमें भी वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। ब्लंडेल अमूमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरते थे।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा उनकी टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। एमसीजी का विकेट पिछले दो ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट मैच के दौरान सपाट बना रहा और उसमें 20 विकेट लेना चुनौती बन रही हालांकि एक महीने पहले यहां खतरनाक पिच के कारण शैफील्ड शील्ड मैच रद्द करना पड़ा था।

इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पेन ने कहा कि फैसला आखिरी क्षणों में पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार संभावना पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की है और ऐसे में क्वीन्सलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

पेन ने पत्रकारों से कहा, ‘टीम के बारे में कल पता चलेगा। विकेट कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम दोनों परिस्थितियों (पांच गेंदबाजों के साथ खेलने या नहीं खेलने) के लिए तैयार हैं। हमने दिमाग में दो अलग टीमों का खाका तैयार कर रखा है। हम अंतिम फैसला कल करेंगे।’

ऑस्ट्रेलिया अमूमन चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलता रहा है जिनमें तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल होता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार इससे पहले वह 2013 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा था।


अगर वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरता है तो मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन के साथ नेसेर को रखा जा सकता है जबकि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह जेम्स पैटिनसन लेंगे। ऐसे में ट्रेविस हेड को बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed