फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bowling coach Morne Morkel indicate that Nitish Reddy could make his Test debut in Perth against Australia

BGT: नीतीश रेड्डी पर्थ टेस्ट से करेंगे डेब्यू? गेंदबाजी कोच मोर्कल ने इस ऑलराउंडर को शामिल करने के दिए संकेत

Wed, 20 Nov 2024 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Nov 2024 03:41 PM IST
सार

नीतीश ने आईपीएल 2024 सीजन से प्रभाव छोड़ना शुरू किया था जिस कारण उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला। नीतीश ने 23 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं, लेकिन मध्यम गति से गेंदबाजी करना और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए विदेशी परिस्थिति में अहम साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Bowling coach Morne Morkel indicate that Nitish Reddy could make his Test debut in Perth against Australia
नीतीश रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि 21 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद के प्रारूप में डेब्यू कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से इस साल काफी प्रभावित किया है और उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।  
विज्ञापन

मैच के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्कल ने रेड्डी के कौशल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ऑलराउंड क्षमता के कारण नीतीश रेड्डी भी उन खिलाड़ियों में जिन पर नजर रखी जाएगी। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक छोर से मोर्चा संभाल सकते हैं, विशेषकर शुरुआती कुछ दिनों में। नीतीश विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं। कोई भी टीम ऐसे ऑलराउंडर को रखना चाहेगी जो तेज गेंदबाजों को मदद दे सके। यह जसप्रीत बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर इस सीरीज के दौरान नजरें रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश ने आईपीएल में किया था प्रभावित
नीतीश ने आईपीएल 2024 सीजन से प्रभाव छोड़ना शुरू किया था जिस कारण उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला। नीतीश ने 23 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं, लेकिन मध्यम गति से गेंदबाजी करना और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए विदेशी परिस्थिति में अहम साबित हो सकती है। इससे पहले, नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारत ए टीम का हिस्सा थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले। हालांकि, उन मैचों में नीतीश का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 
विज्ञापन

नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार पारियों में कुल 31 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी भी निभाई जो यह दिखाता है कि निचले मध्य क्रम में वह उपयोगी साबित हो सकते हैं। मैच से पहले वाका में टीम अभ्यास के दौरान भी नीतीश ने टीम प्रबंधन को प्रभावित किया। माना जा रहा है कि पहले टेस्ट मैच के लिए भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को मौका देगा, जबकि एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी। 

टीम प्रबंधन के सामने मुश्किल चुनौती 
नीतीश रेड्डी को अगर चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया जाता है तो टीम प्रबंधन के सामने स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर या विशेषज्ञ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन में से किसी को चुनना होगा। नीतीश के लिए अच्छी बात यह है कि वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में टीम को गहराई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed