{"_id":"ede4aa72-a27f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bowlers-bowled-really-well-says-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजी है हमारी ताकतः धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजी है हमारी ताकतः धोनी
मोहाली/एजेंसी
Updated Thu, 11 Apr 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-6 में चेन्नई की पहली जीत दर्ज करने का श्रेय कप्तान धोनी ने गेंदबाजों को दिया।
विज्ञापन
मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल करने के बाद धोनी ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मैच में तेज गेंदबाजों का रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अच्छा साथ दिया।
पंजाब के खिलाफ बुधवार को मैच में चेन्नई के लगभग सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कैरेबियाई आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट, क्रिस मोरिस ने दो, डिर्क नैंस ने दो विकेट जबकि जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट लेकर किंग्स इलेवन को मात्र 138 के स्कोर पर रोक दिया।
विज्ञापन
इस मैच में चेन्नई ने अपना एक भी विकेट खोए बिना 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
हालांकि कप्तान धोनी ने कहा कि टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए उन्हें और भी सुधार करने की जरूरत है।