फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bookies supplied women to sreesanth and chandila says delhi police

श्रीसंत-चंडीला को तीन बार सप्लाई की गई थीं 'लड़कियां'

Fri, 17 May 2013 01:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
bookies supplied women to sreesanth and chandila says delhi police

आईपीएल सीजन-6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार तेज गेंदबाज श्रीसंत और अजित चंडीला के बारे में दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग के लिए लड़कियां भी सप्लाई की गई थीं।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग में श्रीसंत समेत तीन क्रिकेटर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से अंग्रेजी दैनिक में बताया गया है कि दो सट्टेबाजों मनन और चांद की रिकार्ड की गई बातचीत से यह बात सामने आई है कि इन दोनों ने तीन बार श्रीसंत और अजित चंडीला के लिए लड़कियों का बंदोबस्त किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिकार्ड की गई बातचीत में लड़कियों के लाने और ले जाने वाले कई विवरण मौजूद हैं।

मुझसे हो गई गलती, दोस्त ने फंसाया: श्रीसंत

स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार तीसरे क्रिकेटर अंकित चौहान ने इस बात को स्वीकार किया है कि सट्टेबाजों ने उसे लड़कियां उपलब्ध कराई थीं।

खुद को श्रीसंत का दोस्त बताने वाले सट्टेबाज बीजू ऊर्फ जीजू ने ये लड़कियां उपलब्ध कराई थीं।

एक क्लिक में जानिए पूरा स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण

sreesanth

















गौरतलब है कि जब दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह मुंबई के खार क्षेत्र से श्रीसंत और बीजू को गिरफ्तार किया था उस समय भी उनके साथ लड़कियां मौजूद थीं।

हालांकि दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात का जिक्र नहीं किया था। लेकिन बाद उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को इस बात की पुष्टि की कि दो सट्टेबाजों ने गिरफ्तार दोनों क्रिकेटरों को लड़कियां उपलब्ध कराई थीं, जिसका जिक्र रिकार्ड की गई बातचीत में मौजूद है।

एस. श्रीसंत... ऐसे बन गए टीम इंडिया के 'बैड ब्वॉय'


उन्होंने बताया कि स्पॉट फिक्सिंग में कोई भूमिका न होने के कारण उन लड़कियों पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर ने संवाददाता सम्मेलन में सट्टेबाज गिरोह के मास्टर माइंड के बारे में भी बताया था।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार मास्टरमाइंड का नाम सलमान है। और वह दुबई में रहता है। पुलिस जब सलमान के टेलीफोन को रिकार्ड कर रही थी तब पहली बार इस स्पॉट फिक्सिंग के बारे में सुराग हाथ लगा था।

मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में अंतर

स्पॉट फिक्सिंग का दाउद कनेक्शन

स्पॉट फिक्सिंग के विदेशी तार का पता लगाने के लिए कई और एजेंसियों ने जांच में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस सनसनीखेज मामले के विदेशी तार ढूंढने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

इसके अलावा आईपीएल के मैचों के अलग-अलग राज्यों में होने की वजह से किसी केंद्रीय एजेंसी को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल इस मामले के तार दुबई से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

अब तक की जांच के मुताबिक स्पॉट फिक्सिंग की रकम का भुगतान हवाला के जरिए किया जा रहा है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुंबई के मैच के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से होने वाला भंडाफोड़ फिक्सिंग के खेल की बानगी भर है।
sreesanth
















दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि फिक्सिंग के पैसे का लेनदेन विदेश से होता है और इसका मास्टर माइंड भी विदेश में ही बैठा है।

इससे पहले मैच फिक्सिंग के मामले में पाकिस्तान में पनाह लिए अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम का नाम सामने आ चुका है।

अब एजेंसियां इस बात का पता लगाएंगी कि अभी भी फिक्सिंग का संचालन दाऊद कंपनी ही कर रही है या किसी दूसरे गिरोह ने उसकी जगह ले ली है। एजेंसियों को इस बात की खबर है कि दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम क्रिकेट फिक्सिंग का धंधा संभालता है।

सूत्रों के मुताबिक भारत में अनीस का एक दलाल है जिसका कोड नाम मनोज मेट्रो है। मेट्रो के गिरोह के लोग कोच्चि के बुकी के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed