{"_id":"8c1f9d32-c1e3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"bookie-made-rs-2-5-cr-in-mohali-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: 7 मिनट, 6 गेंदें और 2.5 करोड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: 7 मिनट, 6 गेंदें और 2.5 करोड़
नई दिल्ली/इंटरेनट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े नए तथ्य रोज सामने आ रहे हैं। मोहाली में खेले गए एक मैच के दौरान श्रीसंत के एक ओवर में एक सट्टेबाज ने सात मिनट में 2.5 करोड़ रुपए कमाए।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 9 मई को मोहाली में खेले गए मैच में एक सट्टेबाज चंद्रेश पटेल ने महज सात मिनट में ढाई करोड़ रुपये कमा लिए। उस सात मिनट के दौरान तेज गेंदबाज एस श्रीसंत अपना दूसरा ओवर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के बाकी मैचों पर लग सकती है रोक!
दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने सोमवार को इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि बहुत बडे़ दांव लगाए गए थे। जांच में पता चला है कि पटेल ने उस ओवर में ढाई करोड़ रुपये बनाए थे। पटेल और अन्य सटोरिए उस पूरी रात मालामाल हो गए। पुलिस के पास इसके सुबूत हैं।
स्पॉट फिक्सिंगः खराब रन रेट बचा सकता है श्रीसंत को!
गौरतलब है कि 9 मई को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल के बीच मुकाबला था। जिसमें राजस्थान ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।