फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bombay High Court issues notice to 11 persons in Prithvi Shaw Controversy Selfie with Sapna gill

Prithvi Shaw Controversy: सेल्फी मामले पर बढ़ी पृथ्वी शॉ की मुश्किल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 11 लोगों को नोटिस भेजा

Thu, 13 Apr 2023 08:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 08:57 PM IST
सार

सपना गिल के साथ सेल्फी विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों को नोटिस भेजा है। इस मामले में मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Bombay High Court issues notice to 11 persons in Prithvi Shaw Controversy Selfie with Sapna gill
पृथ्वी शॉ और सपना गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपना गिल के साथ सेल्फी विवाद के मामले में पृथ्वी शॉ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित कुल 11 लोगों को इस मामले में नोटिस भेजा है। जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल हैं। कोर्ट ने इन लोगों को उस एफआईआर को लेकर नोटिस भेजा है, जो सपना गिल के खिलाफ की गई थी और इसमें कहा गया था कि सपना गिल और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ पर हमला किया और उनके साथ मारमीट की है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ फरवरी में एक होटल में खाना खाने गए थे। यहां सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया था। शॉ और सपना गिल के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के वकील की तरफ से कहा गया है कि सपना गिल शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं। शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया और कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं। इसके बाद ही विवाद की शुरुआत हुई थी। शॉ के कहने पर पुलिस ने सपना गिल सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई आरोप लगाए थे और मामला दर्ज कराया था। सपना गिल ने उनके खिलाफ की गई एफआईआर के खिलाफ भी कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका के आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित 11 लोगों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद सपना गिल ने कहा था कि पृथ्वी शॉ नशे में थे और वह बदतमीजी कर रहे थे। इसी वजह से विवाद हुआ। हालांकि, इस विवाद से सपना गिल को काफी फेम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed