{"_id":"67da7fc0a347e2356a0cbfb3","slug":"bombay-hc-allows-plea-of-yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-to-waive-6-month-cooling-period-post-divorce-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chahal-Dhanashree: आज चहल-धनश्री के तलाक पर आएगा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को दिया निर्देश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal-Dhanashree: आज चहल-धनश्री के तलाक पर आएगा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को दिया निर्देश
Thu, 20 Mar 2025 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:11 AM IST
सार
पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
चहल और धनश्री
- फोटो : Instagram
दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी
चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया है, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।
IPL 2025: लखनऊ-बेंगलुरु, दिल्ली और पंजाब की निगाहें अपने पहले खिताब पर, क्या कप्तान बदलने से हो पाएंगे कामयाब?

महवश और चहल
- फोटो : RJ Mahvash Instagram
महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल
पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं। धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'
IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चहल और धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह उस दिन का पोस्ट है जब दोनों ने याचिका दायर की थी। चहल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया था। चहल ने लिखा था, 'भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है। धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!'
धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।'
IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला