फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bolt's Jamaican team Qualified for 4x100 relay Final in world championship

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: रिले हीट जीतकर फाइनल में आखिरी बार उतरेंगे बोल्ट

Sat, 12 Aug 2017 08:38 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Sat, 12 Aug 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
bolt's Jamaican team Qualified for 4x100 relay Final in world championship
गोल्ड मेडल जीतने के बाद गैटलिन बोल्ट के सामने

लंदन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चार गुणा सौ मीटर दौड़ की टीम स्पर्धा में जमैका की टीम फाइनल में पहुंच गयी है। संन्यास की घोषणा कर चुके टीम के स्टार धावक उसेन बोल्ट फाइनल में आखिरी बार ट्रैक पर उतरेंगे।

विज्ञापन

जमैका के ताइक्वेनडो ट्रासे, जूलियन फोर्ट, माइकल कैंपबेल और बोल्ट 37.95 सेकेन्ड के समय के साथ दूसरे हीट में अव्वल रहे। इस हीट की शुरूआत से ही जमैका की टीम का दबदबा था और बोल्ट के बेटन पकड़ने के बाद दूसरे धावकों से उनका फासला और बढ़ गया। हालांकि फिनिश लाइन के पास पहुंच कर बोल्ट ने अपनी रफ्तार थोड़ी घटा दी ताकि फाइनल के लिये ऊर्जा बचा सकें।

विज्ञापन


इस हीट में देश के अनुभवी धावक योहान ब्लैक टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन बोल्ट ने कहा कि वह फाइनल में टीम का हिस्सा होंगे। ब्लैक दौ सौ मीटर की दौड़ में चौथे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट ने कैंपबेल से बैटन लेकर अपने चिर-परिचित अंदाज में दौड़ शुरू की और पहले स्थान पर रहे। दो अलग-अलग हीट के बाद फाइनल में आठ टीमें पहुंची हैं जिसमें दोनों हीट की शीर्ष तीन-तीन टीमें और फिर अगला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो टीमें शामिल हैं।


पहली हीट में 37.70 सेकेन्ड के साथ अमेरिका पहले और 37.76 सेकेन्ड के साथ ब्रिटेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में अमेरिका, ब्रिटेन और जमैका के अलावा चीन, जापान, तुर्की, कनाडा और फ्रांस की टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed