फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bjp offers sourav ganguly for lok sabha seat

सौरव गांगुली ने भाजपा का प्रस्ताव ठुकराया

Sun, 15 Dec 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Dec 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
bjp offers sourav ganguly for lok sabha seat

टीम इंडिया के कप्तान रहे सौरव गांगुली ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट देने का प्रस्ताव दिया था।

धोनी की टीम इंडिया को लगा झटका
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि यह प्रस्ताव भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर से आया था। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर मोदी की केंद्र में सरकार बनती है तो गांगुली को खेल मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली के बयान
एक बंगाली दैनिक अखबार ने गांगुली के बयान को छापा था जिसमें उन्होंने कहा, "हां, मेरे पास ऐसा प्रस्ताव है। लेकिन मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है कि क्या करना है। मैं पिछले कुछ समय से बहुत व्यस्त हूं। जल्द ही आप लोगों को मेरे फैसले के बारे में पता लग जाएगा।"

बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे क्रिस गेल

पहले भी यह खबर आई थी कि गांगुली ने भाजपा नेता वरुण गांधी से नवंबर के मध्य में मुलाकात की थी। हालांकि यह मुलाकात मित्रवत थी। वरुण भाजपा के महासचिव हैं। साथ ही वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed