फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bishan Singh Bedi Family Tree From Angad Bedi to Neha Dhupia and grandchildren Mehr and Guriq

Bishan Singh Bedi Family Tree: दो शादियां-चार बच्चे, बहू हैं नेहा धूपिया; जानें बिशन सिंह बेदी का पूरा परिवार

Mon, 23 Oct 2023 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 09:55 PM IST
सार

बिशन सिंह बेदी ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियों से उनके दो-दो बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी ऑस्ट्रेलिया से थीं और उनके दोनों बच्चे ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। वहीं, दूसरी पत्नी के बच्चे अंगद और नेहा भारत में हैं। 
 

विज्ञापन
Bishan Singh Bedi Family Tree From Angad Bedi to Neha Dhupia and grandchildren Mehr and Guriq
बिशन सिंह बेदी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने का निधन हो चुका है। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी उनकी मौत का कारण बनी। कुछ समय पहले उन्होंने घुटने का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार गिरती गई और 23 अक्तूबर के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने बेबाक अंदाज और शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग पहचान रखने वाले बेदी के नाम आज भी कई रिकॉर्ड हैं। यहां हम उनके परिवार के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम ज्ञान सिंह था और वह अपने 13 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। 13 साल की उम्र में बिशन सिंह बेदी ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और कुछ समय बाद दिल्ली आ गए। इसके बाद ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला। 1966 में भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेलने के बाद ही बेदी ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। 
विज्ञापन


1967-68 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में एक पार्टी में बाएं हाथ के इस दिग्गज स्पिनर को ऑस्ट्रेलियाई लड़की ग्लेनिथ से प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ा और जल्द ही बेदी ने उनसे शादी कर ली। कुछ समय बाद इस जोड़े को एक बेटा हुआ, जिसका नाम गावस इंदर सिंह रखा गया। गावस नाम (सुनील) गावस्कर का संक्षिप्त रूप था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 774 रन बनाकर भारत के लिए अपने पहले ही दौरे में बड़ा प्रभाव डाला था। ग्लेनिथ एक बेटी की भी मां बनीं, जिसका नाम गिलिंदर रखा गया है। 1970 के दशक में बेदी और ग्लेनिथ के रिश्त में खटास आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद बिशन सिंह बेदी ने दूसरी शादी की। उन्होंने अंजुम इंद्रजीत को अपना जीवनसाथी चुना। अंजुम और बिशन के भी दो बच्चे हुए। बेटे का नाम अंगद बेदी है और बेटी का नाम नेहा बेदी है। अंगद बेटी मॉडल रह चुके हैं और बॉलीवुड में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी की है। अंगद और नेहा की एक बेटी है, जिसका नाम मिहिर है। वहीं, दोनों के बेटे का नाम गुरीक सिंह धूपिया बेदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed