विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में नवदीप सैनी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधा था। अब दोनों ही पूर्व क्रिकेटर्स ने भी गंभीर पर पलटवार किया है।
नवदीप सैनी के बहाने गंभीर ने निकाली थी भड़ास, अब बेदी और मंत्री चौहान ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशन सिंह बेदी से जब गौतम गंभीर के बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मुझे गौतम गंभीर की तरह गिरी हुई हरकत करने की जरूरत है। मैं ट्विटर पर दिए गए उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। बेदी ने कहा कि मैंने नवदीप सैनी के बारे में कभी कुछ नकारात्मक नहीं कहा, इसके साथ ही अगर किसी ने कुछ हासिल किया है तो यह उसकी प्रतिभा है ना कि किसी और की वजह से।
बेदी ने हालांकि इस आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से हरियाणा के सैनी के दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करने पर सवाल उठाया हो। उन्होंने कहा, ‘मैं कौन हूं? मैं डीडीसीए में किसी पद पर नहीं था। सांसद बनने के बाद भी उसके (गंभीर) व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
दरअसल, 26 वर्षीय नवदीप सैनी ने शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए और लॉडेरहिल में भारत की चार विकेट से जीत के स्टार रहे। फिर गंभीर ने बेदी और चौहान पर आरोप लगाया था कि इन दोनों ने दिल्ली की रणजी टीम में सैनी के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया था।
गंभीर ने ट्वीट किया, ‘नवदीप सैनी भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन बेदी और चेतन चौहान को आउट करके दो विकेट ले लिए। एक ऐसे खिलाड़ी को पदार्पण करते हुए देखना उनके मिडिल स्टंप उखाड़ना ही है जिन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही उसे बाहर कर दिया था।'
Kudos Navdeep Saini on ur India debut. U already have 2 wkts even before u have bowled— @BishanBedi & @ChetanChauhanCr. Their middle stumps are gone seeing debut of a player whose cricketing obituary they wrote even before he stepped on the field, shame!!! @BCCI pic.twitter.com/skD77GYjk9