फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings

बर्थ-डे स्पेशल: गौतम गंभीर की वो पारियां, जो फैंस के दिल में हमेशा के लिए बस गईं

Sat, 14 Oct 2017 04:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
gautam gambhir
टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 14 अक्टूबर को 36 साल के हो गए। गंभीर ने अपने अब तक के 14 साल के करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली। 2007 के टी-20 विश्व कप और 2011 के विश्व कप फाइनल में उनकी पारी काफी समय तक लोगों को याद रहेगी। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 242 मैच खेलते हुए 10324 रन बनाए। इसमें 20 शतक तथा 56 अर्धशतक शामिल हैं। गंभीर ने टेस्ट में 9 तथा वन डे में 11 शतक लगाए। जुलाई 2008 से जनवरी 2010 के दौरान 19 माह में उन्होंने 9 शतक तथा 19 अर्धशतक ठोंक दिए थे। इस स्लाइड में हम गंभीर की 5 बड़ी पारियों पर जानकारी देंगे। 
विज्ञापन

24 सितंबर, 2007 टी-20 विश्व कप फाइनल में 75 रन 

birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
गौतम गंभीर
पाकिस्‍तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप फाइनल में वीरेंद्र सहवाग के चोटिल होने के बाद ओपनिंग की पूरी जिम्मेदारी अपने पर ली और 57 गेंदों में शानदार 75 रन ठोंके। गंभीर की पारी की बदौलत ही भारत एक चुनौतीमय स्कोर खड़ा कर सका। भारत के चैंपियन होने में गंभीर की पारी का बड़ा योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अक्टूबर 2008, फिरोजशाह कोटला दिल्ली में 206 रन 

birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
गौतम गंभीर
2008 की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में गौतम गंभीर ने शानदार दोहरा शतक लगाया। गंभीर ने 206 रनों की पारी खेली। गंभीर ने इस दौर में 19 महीने में 9 शतक लगाए। यह उनके करियर का अब तक का सबसे सर्वोत्तम समय माना जा सकता है। 
विज्ञापन

24 दिसंबर 2009 कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 150 रन 

birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने श्रीलंका के विशाल लक्ष्य का पीछा करते कोलकाता के ईडन गार्डन में शानदार नाबाद 150 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली ने अपना पहला वन डे शतक लगाया था। मैच भारत ने आसानी से जीत लिया। गंभीर को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लेकिन उन्होंने अपना यह अवॉर्ड विराट कोहली को दे दिया।

1 दिसंबर 2010 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 138 रन 

birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
गौतम गंभीर - फोटो : self
घरेलू वन डे सीरीज में जयपुर में न्यूजीलैंड के ‌खिलाफ गौतम गंभीर ने वन डे में अपना दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 138 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत गंभीर की आकर्षक बल्लेबाजी की वजह से मैच आसानी से 8 विकेट से जीत लिया।  
 

2011 का विश्व कप फाइनल, मुंबई में 97 रन 

birthday special: here it is gautam gambhir 5 best innings
गौतम गंभीर
टीम इंडिया श्रीलंका के 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। विश्व कप फाइनल का दबाव वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर नहीं सह सके। दोनों पांच ओवर के अंदर आउट हो गए। सहवाग खाता भी नहीं खोल सके। सचिन ने महज 18 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ भारतीय पारी संवारी। गंभीर ने शानदार 97 रनों की पारी खेली। गंभीर की यह पारी मैच में जीत का आधार बनी। धोनी ने भी नाबाद 91 रन बनाए। लेकिन गंभीर की पारी की सभी ने सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed