फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Birthday Shane Warne bowl to mike Gatting which the world will later Known as a ball of the century

शेन वार्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी', जो लेग स्टंप के एक हाथ बाहर गिरी और बल्लेबाज का विकेट ले उड़ी

Fri, 13 Sep 2019 02:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 13 Sep 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Birthday Shane Warne bowl to mike Gatting which the world will later Known as a ball of the century
ball of the century

एक गेंदबाज जिसके इशारे पर गेंद ऐसे घुमती मानो उसने किसी तोते की तरह गेंद को अपने टर्न रटवा दिए हों। पहली, दूसरी और तीसरी अंगुली में फंसाकर उसकी फेंकी गेंदें वहां से विकेट ले उड़तीं, जहां किसी और बॉलर की गेंद टप्पा खाने के बाद बल्लेबाजी टीम के खाते में पांच रन मुफ्त में जोड़ जाती।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अब्दुल कादिर के बाद ऑस्ट्रेलियाई उछाल और ठोस पिच पर पसीना बहा कर एक गेंदबाज उभरा जिसने, पूरी दुनिया के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। जिसका काम ही सिर्फ लेग स्पिन था और नाम है शेन वार्न। आज वार्न का 51वां बर्थडे है।

विज्ञापन

'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

Birthday Shane Warne bowl to mike Gatting which the world will later Known as a ball of the century
शेन वार्न - फोटो : social Media

शेन वार्न, अंगुलियों में गेंद को फंसाकर, छोटे से रनअप के साथ क्रीज पर पहुंचकर अपनी पूरी ताकत गेंद को ज्याद से ज्यादा रोटेशन देने में झोंक देते। उसके बाद बाकी का काम गेंद खुद-ब-खुद कर लेती। शेन वॉर्न (1992-2007) ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में कई बेहतरीन गेंदें फेंकीं, लेकिन जो गेंद लोगों के दिलों दिमाग में घर कर गई, वो 1993 में एशेज सीरीज के दौरान आई। एक ऐसी गेंद जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा गया। वार्न ने अपनी लेग स्पिन पर माइक गैटिंग को बोल्ड किया, वो गेंद लगभग 90 डिग्री तक घूमी थी।

विज्ञापन

गैटिंग स्पिनर को बेहतरीन अंदाज में खेलते थे

Birthday Shane Warne bowl to mike Gatting which the world will later Known as a ball of the century
शेन वार्न

इंग्लैंड का ओल्ड ट्रैफर्ड का मैदान। पहला एशेज टेस्ट, ऐथरटन का विकेट गिरने के बाद गैटिंग क्रीज पर आए और आते ही एक चौका मारा। गैटिंग आराम से पिच के मिजाज को भांप गए थे, तभी लाल गेंद उस गेंदबाज के हाथ में आई, जिसने साल भर पहले ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

गैटिंग स्पिनर को बेहतरीन अंदाज में खेलते थे, लेकिन उस दिन वार्न की अंगुली कमाल करने वाली थी। उनके हाथ में गेंद थी। फील्ड थी, एक स्लिप, कवर, डीप लॉन्ग ऑन और विकेट के पीछे इयान हीली। वार्न अपने शांत रनअप के साथ चले और अंपायर के पास पहुंचते ही अपनी सारी ताकत गेंद की रोटेशन में झोंक दी।

वार्न की गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई और ऐसा लग रहा था कि गेंद वाइड हो सकती है, गैटिंग ने उसे खेलने का प्रयास नहीं किया, लेकिन वार्न ने हाथ से गेंद छोड़ने से पहले उसमें जो ताकत भरी थी वो दिखी, गेंद ड्रिफ्ट करते हुए अंदर गिरी। और डिप हुई जिसकी वजह से गैटिंग ने अपने पैर को खोल लेग स्टंप की लाइन के बाहर ला दिया, बस इसके बाद गेंद ने तेजी से टर्न लेते हुए गैटिंग के ऑफ स्टंप पर जमी बेल्स को हवा में लहरा दिया। स्टेडियम में बैठे दशर्कों से लेकर हर किसी के चेहरे पर सिर्फ एक ही भाव थे आखिर ये कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed