फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bilateral series between India and Australia women cricket team postponed for next season

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बढ़ा इंतजार, ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला अगले सत्र के लिए स्थगित

Thu, 31 Dec 2020 10:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 31 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Bilateral series between India and Australia women cricket team postponed for next season
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मैदान में वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दुनियाभर में कोरोना महामारी के नए मामलों को खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ अगले महीने होने वाली घरेलू सीरीज को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के खिलाफ निर्धारित घरेलू श्रृंखला जो मूल रूप से अगले महीने के लिए तय थी, उसे अगले सत्र के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि महामारी की वजह से 2021 में न्यूजीलैंड में होने वाली एकदिवसीय विश्व कप को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला को आगे बढ़ा दिया है। यही नहीं नए प्लान के मुताबिक दोनों देशों के बीच अब तीन टी-20 मैच और इतने ही मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेली जाएगी।  
विज्ञापन

 

सीरीज के स्थगित होने का मतलब है कि मैदान में लौटने के लिए भारतीय महिला टीम का इंतजार और बढ़ गया है। टीम ने अपना आखिरी मुकाबला मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। 


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले सत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच बड़ी श्रृंखला खेली जाएगी जो दोनों देशों के दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगी।’ इसमें कहा गया, ‘पहले यह दौरा इसी सत्र में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले सत्र तक स्थगित कर दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed