फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big relief to Indian bowler Mohammed Shami bail granted in wife Hasin Jahan harassment case

बड़ी राहत: विश्व कप से पहले कोर्ट में पेश हुए मोहम्मद शमी, पत्नी प्रताड़ना मामले में मिली जमानत

Tue, 19 Sep 2023 06:50 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Sep 2023 06:50 PM IST
सार

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेटर मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। शमी के भाई मोहम्मद हासिम भी साथ में थे। दोनों ने जमानत के लिए अर्जी दी। न्यायाधीश ने याचिका मंजूर कर ली और दोनों को जमानत दे दी।

विज्ञापन
Big relief to Indian bowler Mohammed Shami bail granted in wife Hasin Jahan harassment case
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शामी को पत्नी प्रताड़ना मामले में मंगलवार को जमानत मिल गई। अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी को सशरीर पेश होने का आदेश दिया था। भारतीय क्रिकेटर ने मंगलवार को कोर्ट में पेश होकर जमानत के लिए अर्जी दी। कोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेटर मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। शमी के भाई मोहम्मद हासिम भी साथ में थे। दोनों ने जमानत के लिए अर्जी दी। न्यायाधीश ने याचिका मंजूर कर ली और दोनों को जमानत दे दी। शमी के वकील सलीम रहमान ने कहा, 'शमी और उनके भाई हासिम अदालत में पेश हुए। उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया। अदालत ने वह आवेदन मंजूर कर लिया है। कोर्ट में सलीम के अलावा वकील नजमुल आलम सरकार मौजूद थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 8 मार्च, 2018 को हसीन ने शमी और उनके भाई पर के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जादवपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। 29 अगस्त 2019 को अलीपुर की एसीजेएम कोर्ट ने शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस वर्ष 9 सितंबर को, अलीपुर जिला सत्र न्यायालय ने आदेश को निलंबित कर दिया। यह मामला करीब चार साल से वहां लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed