{"_id":"5c8b3756bdec2213f01bd88a","slug":"big-relief-for-sreesanth-sc-imposed-life-ban-and-asks-bcci-to-take-fresh-decision-on-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर श्रीसंत से हटा आजीवन प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर श्रीसंत से हटा आजीवन प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Fri, 15 Mar 2019 10:55 AM IST
अभिषेक त्यागी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक त्यागी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर श्रीसंत के लिए शुक्रवार की सुबह खुशखबरी लेकर आई। सुप्रीम कोर्ट ने इस पूर्व गेंदबाज पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म कर दिया है। यानी श्रीसंत अब फिर से क्रिकेट खेल पाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रतिबंध हटते ही श्रीसंत ने भरी हूंकार, बोले- टीम इंडिया में दोबारा वापसी करूंगा
विज्ञापन
साथ ही न्यायालय ने बीसीसीआई की कमेटी को तीन माह के भीतर श्रीसंत पर कार्रवाई को लेकर दोबारा विचार करने का आदेश भी दिया है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत को आंशिक राहत दी है। श्रीसंत के पक्ष में वह दलील गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब निचली अदालत और हाईकोर्ट से राहत मिल गई तो मुझसे आजीवन प्रतिबंध क्यों नहीं हटाया जा रहा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आजीवन प्रतिबंध तो हटा दिया, लेकिन बीसीसीआई की संस्थानात्मक कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए तीन महीने में अपने फैसले को लेकर विचार करने को भी कहा है।
विज्ञापन
A bench of the Supreme Court, headed by Justice Ashok Bhushan, asked the BCCI to decide afresh on the point of quantum of punishment given to S Sreesanth https://t.co/tYPkyXTX59
— ANI (@ANI) March 15, 2019
इस फैसले के बाद श्रीसंत खुद मीडिया के सामने आए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया। अपने वकीलों का शुक्रिया अदा किया। श्रीसंत ने कहा कि वो मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीसंत बना चुके थे दूसरे देश से खेलने का मन, आखिरकार 6 साल बाद मिला न्याय
क्रिकेट में वापसी के सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर लिएंडर पेस 45 साल की उम्र में ग्रैंडस्लैम खेल सकते हैं तो मैं भी क्रिकेट खेल सकता हूं। 2005 में वन-डे और 2006 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले श्रीसंत ने 27 टेस्ट में 87 विकेट चटकाए तो 53 वन-डे 75 विकेट उनके नाम है।
आखिर क्या है पूरा मामला
बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर अजीवन प्रतिबंध लगाया था। इसके खिलाफ श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले बीसीसीआई ने कोर्ट में कहा कि श्रीसंत पर भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी और खेल को बेइज्जत करने के आरोप हैं।