फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big hopes from Virat Kohli: Kohli can resign from captaincy, Rohit to take over limited overs captaincy; Tendulkar-Dhoni's batting also got strong after leaving the captaincy

कोहली से विराट उम्मीद: कप्तानी छोड़ने के बाद तेंदुलकर-धोनी की बल्लेबाजी भी हुई थी मजबूत, दोनों ने करीब 50 की औसत से रन बनाए

Mon, 13 Sep 2021 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Sep 2021 07:42 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने साल 2000 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ी थी। इसका नतीजा यह रहा कि दोनों ने आगे चलकर भारत के लिए खूब रन बटोरे। कोहली भी अपने ऊपर से दबाव हटाकर फॉर्म को वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Big hopes from Virat Kohli: Kohli can resign from captaincy, Rohit to take over limited overs captaincy; Tendulkar-Dhoni's batting also got strong after leaving the captaincy
कोहली नवंबर 2019 से तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा पारी खेलने के बावजूद एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सीमित ओवर क्रिकेट की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को सौंप सकते हैं, जबकि टेस्ट में वे कप्तानी जारी रखेंगे। पिछले कुछ दिनों में कप्तानी के दबाव की वजह से उनकी बल्लेबाजी पर भी काफी असर पड़ा है। हाल यह है कि वे नवंबर 2019 से तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा पारी खेलने के बावजूद एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने साल 2000 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ी थी। इसका नतीजा यह रहा कि दोनों ने आगे चलकर भारत के लिए खूब रन बटोरे और कई मैच जिताए। तेंदुलकर ने 2000 के बाद टेस्ट के खराब फॉर्म को भी पीछे छोड़ दिया था और शानदार वापसी की थी। कोहली भी अपने ऊपर से दबाव हटाकर फॉर्म को वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सचिन ने 2000 में कप्तानी से इस्तीफा दिया

सचिन तेंदुलकर ने जनवरी 2000 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्राई-सीरीज के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उन्होंने टेस्ट में 125 मैचों की 210 पारियों में 52.51 की औसत से 9926 रन बनाए थे। इसमें 29 शतक और 44 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 248* रन का रहा। सचिन कुल 21 बार नॉटआउट रहे थे।

वहीं, वनडे में उन्होंने 226 मैचों की 222 पारियों में 47.57 की औसत से 9657 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने 25 शतक और 51 अर्धशतक लगाए। इस कड़ी में वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बैट्समैन भी बने। यह कारनामा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। सचिन ने 2012 में वनडे और 2013 में टी-20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
 

धोनी ने 2017 में कप्तानी से इस्तीफा दिया

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे सीमित ओवर क्रिकेट में टीम के कप्तान बने हुए थे। हालांकि, 2017 में धोनी ने बाकी दोनों फॉर्मेट से भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उन्होंने कुल 67 वनडे और 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे में धोनी ने 48.91 की औसत से 1663 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। 67 मैचों की 51 पारियों में से धोनी 17 पारियों में नॉटआउट रहे।

वहीं, टी-20 की बात की जाए तो 25 मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 42.08 की औसत से 505 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से धोनी ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला और 15 अगस्त 2020 को  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

कप्तानी छोड़ने के बाद सचिन बेहतर साबित हुए

 
तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन मैच  रन  औसत अर्धशतक शतक
सचिन कप्तानी के दौरान 98 4508 42  19  13
सचिन कप्तानी के बाद 352 19593 49.85 95 54
धोनी कप्तानी के दौरान 332 11207 46.89  71 11
धोनी कप्तानी के बाद 92 2168 46  14 1

विराट फिलहाल फॉर्म में नहीं चल रहे
ऐसे में विराट भी कप्तानी के दबाव से दूर होकर अपने करियर को पुनर्जीवित कर सकते हैं। उन्होंने दिसंबर 2019 के बाद से तीनों फॉर्मेट मिलाकर 45 मैचों की 53 पारियों में 40.87 की औसत से 1921 रन बनाए हैं। इनमें 19 अर्धशतक तो हैं, पर एक भी शतक नहीं है।

32 साल के विराट के पास अभी भी टीम को देने के लिए 5-6 साल हैं। वे भी चाहते हैं कि उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड मिले। इसके लिए लिमिटेड ओवर की कप्तानी छोड़ना सबसे अहम कड़ी है। 2022 और 2023 में भारत को दो विश्व कप खेलने हैं। इन दोनों टूर्नामेंट में विराट की बल्लेबाजी को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed