फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   big bash sydney thunders adjudged Harmanpreet kaur as women's player of the year

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ी को चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर 

Sat, 01 Apr 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 01 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
 big bash sydney thunders adjudged Harmanpreet kaur as women's player of the year
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेटर धीरे-धीरे दुनिया में अपनी सफलता के परचम लहरा रही हैं। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान  हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश की सिडनी थंडर्स टीम ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया है। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत को विमंस लीग के दूसरे सीजन में टीम की सर्वश्रेष्ठ  बनी हैं।  इस बात की घोषणा टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की गई।
विज्ञापन


मिचेल स्टार्क के चोटिल होने के बाद भारत दौरे पर भेजे गए पैट कमिंस को टीम का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी घोषित किया गया है। उन्हें सिडनी थंडर्स फ्रेंचाइजी घोषित किया गया है। उन्हें इसके लिए 'माइकल हसी अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले साल हरमनप्रीत किसी भी विदेशी लीग में खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी थीं। 28 वर्षीय हरमनप्रीत को बिग बैश में सिडनी थंडर्स में शामिल किए जाने के बाद स्मृति मधाना को भी बिग बैश में खेलने का मौका मिला। उन्हें ब्रिसबेन हीट टीम में जगह मिली थी। बिग बैश में कौर ने 13 मैच खेलते हुए 59 की औसत से 296 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116 था। अपने पहले सीजन में ही उन्हें अपने खेल से ऐसी छाप छोड़ी जिसकी वजह से उन्हें यह पुरस्कार मिल सका। उन्होंने बिग बैश में ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देखकर सब चकित रह गए। कौर ने पूरे टूर्नामेंट में 17 छक्के जड़े और प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की सूची में साझा रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुरस्कार को जीतने के बाद निश्चित रूप से उनकी ओर लोगों की अपेक्षाएं बढेंगी। यदि अगले सीजन में उन्हें सही मौके मिलते हैं तो वह इससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। आशा की जा रही है कि वो इस सीजन में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और अगले सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगी। लेकिन यह  पुरस्कार जीतने के बाद उन्हें अंतिम 11 में जगह मिलने में आसानी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed