फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc Eyes His Comeback From Champions Trophy 2017

मिचेल स्टार्क को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी का भरोसा

Wed, 22 Mar 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Mitchell Starc Eyes His Comeback From Champions Trophy 2017
मिचेल स्टार्क
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क इस साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने के लिए ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


कंगारू टीम के तेज़ गेंदबाज़ ने Fox Sports के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने 18 महीने पहले भी इसी तरह वापसी की थी। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है, जब ऐसा हुआ है। यह अच्छा फ्रेकचर है, लेकिन यह डिस्लोकेशन नहीं है। उन्होंने संन्यास की बातों को दरकिनार किया। स्टार्क ने कबूला की उनकी मंशा जून में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने पर है। स्टार्क ने बल्ले से पहला टेस्ट भारत की पहुंच से बहुत दूर कर दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मैच पूर्ण हो चुके हैं और सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर बनी हुई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed