फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneswer kumar's fitness problem is headache for team india

50 गेंदें फेंकी, फिर भी लय नहीं पा सके भुवनेश्वर

Thu, 19 Feb 2015 10:49 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
bhuvneswer kumar's fitness problem is headache for team india

वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस टेस्ट में पास होने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार के सामने उनकी फिटनेस फिर बाधा डालने लगी है। वह काफी लंबे समय से टखने की चोट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप से पहले 7 फरवरी को टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन और इशांत शर्मा का फिटनेस टेस्ट हुआ था। जिसमें इशांत को छोड़कर बाकी सभी टेस्ट में पास हो गए थे।
विज्ञापन


आगामी रविवार को टीम इंडिया की मुकाबला दिग्गज दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को अभी तक न हरा पाने का इतिहास बदलने के लिए जमकर तैयारियों में जुटी है। जिसमें भुवनेश्वर की स्विंग और सटीक गेंदबाजी टीम को फायदा पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मेलबर्न में नेट प्रैक्टिस के दौरान भुवनेश्वर सहज नहीं दिखे। वह अपनी गेंदों से किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने में नाकाम रहे।

नेट प्रैक्टिस में सहज नहीं दिखे भुवी

bhuvneswer kumar's fitness problem is headache for team india

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में तीन बार भिड़ी हैं और सभी मैचों में बाजी दक्षिण अफ्रीका के ही हाथ लगी है। इसलिए टीम इंडिया इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी।

पर भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस अब भी टीम के लिए चिंता की बात बनी हुई है। बुधवार को हुए अभ्यास सत्र के दौरान भी भुवी सहज नजर नहीं आए। भुवी के टखने में चोट है। अभ्यास में जहां उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने जमकर गेंदबाजी की।  वहीं, भुवनेश्वर अधिकतर समय मैदान में एक कोने पर खड़े नजर आए।

यहां तक कि जब वे गेंदबाजी करने भी आए तो भी महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू को अपनी गेंदों से परेशान नहीं कर सके। भुवनेश्वर ने सबसे पहले किनारे पर लगे नेट्स में बल्लेबाजी की और उसके बाद थ्रोडाउन किया। करीब 25 मिनट बाद उन्होंने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी की।

अभ्यास के दौरान उमेश ने धोनी और कोहली को गति से परेशान किया, वहीं शमी ने भी बाउंसर फेंककर प्रभाव छोड़ा। वहीं दूसरी ओर भुवी को लाइन लेंथ तलाशने में काफी परेशानी हुई और उनकी गति भी काफी कम थी। भुवी कुल 50 गेंद ही फेंक सके।

धोनी से लेकर अश्विन तक ने उनकी गेंदों पर पुल शॉट लगाए। इस दौरान सबसे निराशाजनक पहलू उनकी गति कम होना रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भी तीसरे-चौथे स्पैल में उनकी गेंदों की गति महज 110-115 किमी प्रति घंटे की ही रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed