भुवनेश्वर कुमार रविवार को जब इंडियन क्रिकेट लीग 2019 के मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से कोलकाता के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरे तो उन्होंने खास मुकाम हासिल कर लिया। भुवी इस टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी करने उतरे और इसी के साथ वे कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो गए।
{"_id":"5c9783cabdec2275a46a03ba","slug":"bhuvneshwar-kumar-leading-sunrisers-hyderabad-vs-kkr-and-set-a-unique-record-of-captaincy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: गेंदबाजी नहीं बल्कि कप्तानी का रिकॉर्ड बना गए भुवनेश्वर कुमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: गेंदबाजी नहीं बल्कि कप्तानी का रिकॉर्ड बना गए भुवनेश्वर कुमार
Sun, 24 Mar 2019 06:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : file photo
भुवनेश्वर कुमार इस मैच से पहले टूर्नामेंट में 103 मैच खेल चुके हैं। वे इस तरह इंडियन क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी करने के मामले में दूसरे क्रम पर पहुंच गए। इस मामले में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम पर है जो 111 मैच खेलने के बाद पंजाब के कप्तान बने थे। पिछले सत्र में पंजाब की कप्तानी की थी।
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : file photo
भुवी इस तरह इंडियन क्रिकेट लीग में 100 से ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। यह भुवनेश्वर के करियर में दूसरी मौका आया जब उन्होंने अपनी टीम की कमान संभाली। इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक बार कप्तानी 2016-17 सत्र में मुंबई के खिलाफ की थी जब वे उत्तरप्रदेश के कप्तान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : file photo
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी
| कितने मैच | खिलाड़ी के नाम | साल |
| 111 | रविचंद्रन अश्विन | 2018 |
| 103 | भुवनेश्वर कुमार | 2019 |
| 97 | अजिंक्य रहाणे | 2017 |
| 92 | मुरली विजय | 2016 |
| 84 | रोहित शर्मा | 2013 |