{"_id":"5c977328bdec2213e648f05f","slug":"ipl-2019-david-warner-comeback-and-smashes-37th-fifty-at-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के 'घायल शेर' वॉर्नर की ऐतिहासिक वापसी, पहले ही मैच में तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के 'घायल शेर' वॉर्नर की ऐतिहासिक वापसी, पहले ही मैच में तोड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (85) ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग में इतिहास रच दिया। कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में वॉर्नर ने इस इंडियन क्रिकेट लीग करियर का 37वां अर्धशतक लगाया।
2 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
बॉल टेंपरिंग कांड के बाद लगे बैन से वापसी करते हुए वॉर्नर ने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए वॉर्नर ने सिर्फ 31 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ ही वे इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए। इस मामले में वॉर्नर ने गौतम गंभीर (36 अर्धशतक) को पछाड़ा। वहीं, चेन्नई के सुरेश रैना 35 अर्धशकत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
बता दें कि वॉर्नर ने आज के मुकाबले में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 53 गेंदों में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर उन्होंने 118 रन की साझेदारी की। 13वें ओवर में स्पिनर पीयूष चावला ने यह साझेदारी तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
इस टूर्नामेंट के इतिहास में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड ईडन गार्डंस में बेहद शर्मनाक रहा था। खब्बू बल्लेबाज ने इस मैदान पर अपने पिछले सात मुकाबलों में सिर्फ 73 रन (0, 21, 4, 4, 18 और 26) ही बनाए थे। मगर आज नए इरादे के साथ उतरे इस सलामी बल्लेबाज ने कोलकाता के हर गेंदबाज की बराबर धुनाई करते हुए यह कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
बता दें कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।